{"_id":"69f5f2e954331145c107aeef","slug":"ward-1-abhiyaan-ponta-nahan-news-c-177-1-ssml1030-177732-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बेहतर पार्क की कमीं, बंदरों की समस्या और एनएच के किनारे जलभराव की समस्या से मिले निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बेहतर पार्क की कमीं, बंदरों की समस्या और एनएच के किनारे जलभराव की समस्या से मिले निजात
विज्ञापन
वार्ड के हाल (वार्ड -1)पांवटा नगर परिषद की पूर्व अध्यक्षा व वार्ड एक से पार्षद प्रत्याशी नि
विज्ञापन
अभियान
(वार्ड के हाल-वार्ड-01)
वार्ड में गलियों की दशा सुधरी, एनएच किनारे पर फुटपाथ व स्ट्रीट लाइटों को और बेहतर करने की मांग
बद्रीपुर वार्ड एक में विकास कार्यों को गति प्रदान करने का हर संभव प्रयास किया गया है : निर्मल कौर
सुरेश तोमर/संजय कंवर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब नगर परिषद के वार्ड नंबर 1 में बेहतर पार्क की सुविधा नही है। केंद्र सरकार से मिले बीस लाख बजट से तैयार पार्क को जेसीबी जला कर कुछ लोगों ने तहस नहस कर दिया था। इस वार्ड में बढ़ती बंदरों की संख्या जनता की परेशानी का सबब बन चुकी है। वार्ड में बद्रीपुर की आसपास अधिकतर सड़कें ठीक नजर आईं। इस वार्ड में लोगों के बीच विकास कार्य को लेकर पूछा गया तो लोगों की मिली जुली प्रतिक्रिया आई है।
बद्रीपुर वार्ड नंबर एक में शिव मंदिर के नजदीक सब्जी विक्रेता मोहन सैनी ने बताया कि नगर परिषद द्वारा सफाई व्यवस्था अच्छी की गई है, लेकिन जल निकासी नाली में कई बार काफी गंदगी से दिक्कतें आ जाती हैं। खासकर बरसात के मौसम में कई बार नाली में गंदगी भरने से दिक्कतें आ जाती हैं। कुछ लोग कई बार सड़क किनारे खाली आसपास के पड़े प्लाॅट में कूड़ा फेंकने से बाज नहीं आते।
गोपाल ने बताया कि इस वार्ड का कुछ एरिया एनएच-07 के किनारे लगता है। इस में नाहन जाते हुए दाई तरफ जल निकासी नाली तो बनी है, लेकिन इसकी नए बने चौक के समीप निकासी प्रभावित है। आसपास के लोगों ने इस मुद्दे को उठाया भी है। वार्ड से बने प्रतिनिधियों से जल निकासी की नगर परिषद और एनएच प्रबंधन से नियमित साफ सफाई करने के मुद्दे जनहित में समय-समय पर उठाना होगा। संपर्क सड़कें तो अधिकतर सड़कें ठीक हैं, लेकिन कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या रहती है।
स्थानीय निवासी संदीप कुमार ने बताया कि एनएच किनारे तथा कुछ गलियों में लगी स्ट्रीट लाइट तो लगी हुई है, लेकिन कई बार लाइट सुचारू रूप से नहीं चल रही है।
प्रवीण कुमार ने बताया कि इस वार्ड के एनएच पर हादसों की काफी खतरा रहता है। एनएच के किनारे पर स्थानीय वार्ड प्रतिनिधि फुटपाथ बनाए जाने का मुद्दा जरूर एनएच अथॉरिटी से उठाए। इससे हादसों का खतरा कम हो सकेगा। इसके साथ ही वार्ड में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले तीन वर्षो से बंदर नहीं पकड़े जा रहे हैं। वार्ड के लोग बंदरों की बढ़ती संख्या से काफी परेशान है।ं
जामनीवला मार्ग के रहने वाले अजय कुमार ने बताया कि केंद्र सरकार की योजना से इस वार्ड में एक बेहतरीन पार्क तैयार कर लिया गया था, लेकिन कुछ लोगों ने जेसीबी चला कर नष्ट कर दिया था। इस वार्ड में बेहतर पार्क तैयार किया जाना जरूरी है जिससे बुजुर्ग व बच्चों को वार्ड में ही सुबह शाम सैर करने की सुरक्षित जगह मिल सकें। वार्ड में खाली पड़े प्लाॅटों में झाड़ियां होती हैं, उसकी सफाई नहीं होने के कारण गंदगी फैल जाती है, जिस कारण मच्छर हो जाते है, कई बार खुद मच्छरों से बचने के लिए दवाइयों का छिड़काव करना पड़ता है।
नगर परिषद पांवटा साहिब की पूर्व अध्यक्षा व वार्ड नंबर एक से पार्षद के उम्मीदवार निर्मल कौर ने कहा कि इस वार्ड के विकास को नई गति प्रदान की है। बेहतर जल निकासी, इंटरलॉक टाइलोंं वाले संपर्क सड़कों का निर्माण किया गया। पिछले पांच साल में वार्ड के लोगों की समस्या को दूर करने का हर संभव प्रयास किया है। फिर से वार्ड की जनता मौके देगी तो शेष विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर करवाया जाएगा।
संवाद
Trending Videos