सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   wheat seeds selling in sirmour

Sirmour News: कृषि विभाग ने 343 किसानों से की 10,500 क्विंटल गेहूं बीज की खरीद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Jun 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
wheat seeds selling in sirmour
विज्ञापन
खास खबर

विभाग के सीड प्रोडक्शन प्रोग्राम से सुदृढ़ हो रही जिले के किसानों की आय
किसानों से 3,250 रुपये प्रति क्विंटल के हिसाब से हो रही खरीद
जिले की मांग पूरी कर अन्य जिलों को भी भेजा जा रहा बीज

चंद्र ठाकुर
नाहन (सिरमौर)। कृषि विभाग के सीड प्रोडक्शन प्रोग्राम के तहत जिला सिरमौर में 10,500 क्विंटल गेहूं बीज की खरीद की जा चुकी है। विभाग ने 343 किसानों से 3,250 रुपये प्रति क्विंटल के निर्धारित समर्थन मूल्य पर यह खरीद की है। खास बात यह है कि सिरमौर अपनी जरूरत पूरी करने के बाद अब प्रदेश के अन्य जिलों को भी उच्च गुणवत्ता वाला गेहूं बीज उपलब्ध करा रहा है। जिले में गेहूं बीज उत्पादन का केंद्र पांवटा साहिब ब्लॉक बना हुआ है। यहां उन्नत किस्मों का बीज तैयार किया जा रहा है। यहां गेहूं की मशीनों से ग्रेडिंग की जाती है। ग्रेडिंग के बाद जो मोटा और उच्च गुणवत्ता वाला ए-ग्रेड दाना बचता है, उसे कृषि विभाग बीज के रूप में खरीद रहा है। विभागीय जानकारी के अनुसार जिला सिरमौर में प्रतिवर्ष करीब 6,000 क्विंटल गेहूं बीज की मांग रहती है।
जिले की आवश्यकता पूरी करने के बाद शेष बीज की आपूर्ति हमीरपुर, कुल्लू, शिमला और मंडी जिलों को भी की जा रही है। इससे सिरमौर प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण गेहूं बीज उत्पादन का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। कृषि विभाग की इस पहल से किसानों को उनकी उपज का बेहतर मूल्य मिलने के साथ-साथ बीज उत्पादन के प्रति उनका रुझान भी बढ़ा है। सीड प्रोडक्शन प्रोग्राम से जुड़े किसानों की आय में भी इजाफा हुआ है और अधिक किसान अब पारंपरिक खेती छोड़कर बीज उत्पादन की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों के अनुसार प्रमाणित और उन्नत बीजों के उपयोग से गेहूं की पैदावार में वृद्धि होती है। किसानों को बेहतर उत्पादन प्राप्त होता है। यही कारण है कि प्रदेश के कई जिलों में सिरमौर में तैयार किए गए गेहूं बीज की मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन



जिला सिरमौर के कृषि उपनिदेशक डॉ. साहब सिंह ने बताया कि सीड प्रोडक्शन प्रोग्राम के तहत किसानों से गेहूं बीज की खरीद की जा रही है। जिले की जरूरत पूरी होने के बाद प्रदेश के अन्य जिलों में भी आपूर्ति की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद कृषि विभाग किसानों को बेहतर सुविधाएं देने और गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed