फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   yuva sansad in nahan college

नशा मुक्त भारत के लिए युवा बनें बदलाव की ताकत : प्रधानमंत्री

Sun, 02 Aug 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
yuva sansad in nahan college
नाहन कॉलेज में आयोजित युवा संसद कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थी। स्रोत : कॉलेज
-पीजी कॉलेज नाहन में कराया प्रधानमंत्री के युवा संवाद का सीधा प्रसारण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। एमवाई भारत सिरमौर की ओर से रविवार को डॉ. वाईएस परमार स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में नशा मुक्त युवा, विकसित भारत अभियान के तहत प्रधानमंत्री के युवा संवाद कार्यक्रम का सीधा प्रसारण आयोजित किया गया। कार्यक्रम में करीब 250 विद्यार्थियों, शिक्षकों और गण्यमान्य लोगों ने भाग लेकर नशा मुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।
प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में युवाओं से नशा मुक्त भारत अभियान का नेतृत्व करने का आह्वान करते हुए कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल सरकार की नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने शिक्षण संस्थानों, परिवारों, सामाजिक संगठनों, स्वयंसेवी संस्थाओं, आध्यात्मिक संगठनों और युवा स्वयंसेवकों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने देशभर में 100 सप्ताह तक प्रत्येक रविवार नशा मुक्ति अभियान चलाने की घोषणा भी की। इसके तहत नियमित रूप से जागरूकता अभियान, ध्यान एवं योग, फिटनेस गतिविधियां, खेल प्रतियोगिताएं, नुक्कड़ नाटक और युवा नेतृत्व वाले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि नशे के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन खड़ा किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिक्षाविद एवं समाजसेवी प्रो. अमर सिंह चौहान ने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रखने में संस्कारयुक्त शिक्षा, मजबूत पारिवारिक माहौल, आत्मअनुशासन और सकारात्मक मित्र मंडली की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से सकारात्मक सोच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया।

जिला युवा अधिकारी अमृषा शर्मा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी विद्यार्थियों और प्रतिभागियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने नशामुक्त, स्वस्थ और जिम्मेदार समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया।----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed