सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   11 bighas of land in Bada Basot named after the sports ground

Solan News: बड़ा बसोट में खेल मैदान ने नाम हुई 11 बीघा जमीन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एथलीट ट्रैक और जिम का निर्माण हो पाएगा शुरू
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। जिला प्रशासन ने नालागढ़ उपमंडल की माजरा पंचायत के बड़ा-बसोट गांव में खेल मैदान के नाम 11 बीघा शामलात जमीन कर दी है। जमीन नाम होने के बाद अब यहां जिम और एथलेटिक्स ट्रैक विकसित करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। लंबे समय से लोग शामलात जमीन को खेल मैदान के नाम करने की मांग कर रहे थे।
माजरा क्षेत्र में एथलेटिक्स के लिए पर्याप्त सुविधाएं न होने के कारण युवाओं को सेना और पुलिस भर्ती की तैयारी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। माजरा में मैदान छोटा है। कबड्डी के लिए दभोटा और क्रिकेट के लिए माजरा में मैदान उपलब्ध था, लेकिन एथलेटिक्स ट्रैक की कोई व्यवस्था नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा-बसोट गांव के दीदार सिंह, हरप्रीत चौधरी, नोनी चौधरी, सुख देव सिंह, अवतार सिंह, ओम प्रकाश और गुरवचन सैणी लंबे समय से खेल मैदान के साथ खाली शामलात जमीन को खेलों के लिए आरक्षित कराने के प्रयास में जुटे थे। इसके लिए युवाओं ने यूथ क्लब का गठन कर सभी औपचारिकताएं पूरी कीं, लेकिन प्रशासन स्तर पर जमीन स्वीकृति में देरी हो रही थी। इसके बाद स्थानीय युवाओं ने नालागढ़ के विधायक हरदीप बावा से मुलाकात कर समस्या से अवगत कराया।
अब बड़ा-बसोट गांव में खेल मैदान के साथ 11 बीघा अतिरिक्त जमीन मिलने से क्षेत्र के युवाओं को बड़ी सुविधा मिलेगी। इस जमीन के एक हिस्से में एथलेटिक्स ट्रैक और दूसरे हिस्से में जिम विकसित किया जाएगा।
हरप्रीत चौधरी ने बताया कि पहले जमीन को समतल किया जाएगा। इसके बाद ट्रैक और जिम निर्माण का कार्य शुरू होगा। उन्होंने कहा कि पंचायत पंजाब सीमा से सटी होने के कारण युवाओं को नशे से दूर रखकर खेलों की ओर प्रेरित करने के उद्देश्य से यूथ क्लब मैदान को विकसित करने में जुटा है। उन्होंने खेल मैदान के लिए जमीन उपलब्ध कराने पर विधायक हरदीप बावा का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed