सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   16 AYUSH centres in Arki Vidhan Sabha will provide facilities like Ayushman Arogya Mandir: Awasthi

अर्की विस के 16 आयुष केंद्र देंगे आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में सुविधाएं : अवस्थी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
16 AYUSH centres in Arki Vidhan Sabha will provide facilities like Ayushman Arogya Mandir: Awasthi
प्लानिया में आयुष मेले के दौरान जायजा लेते अर्की के विधायक संजय अवस्थी। स्रोत : डीपीआरओ
विज्ञापन
प्लानियां पंचायत में आयुष मेले में बोले अर्की के विधायक संजय अवस्थी
Trending Videos

200 लोगों ने करवाया पंजीकरण, रोगियों को निशुल्क दवाएं भी दी
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। ग्राम पंचायत प्लानियां में आयुष विभाग की ओर से आयुष ग्राम परियोजना के तहत मेले का आयोजन किया। इस मौके पर अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। आयुष मेले में लगाए गए स्वास्थ्य शिविर में लगभग 200 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। शिविर में निशुल्क परामर्श, दवाइयां और परीक्षण सुविधाएं प्रदान की गईं। विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य में आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों के साथ-साथ पारंपरिक आयुष चिकित्सा के माध्यम से लोगों को घरद्वार पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य से अर्की विधानसभा क्षेत्र के 16 आयुष स्वास्थ्य केंद्रों को आयुष्मान आरोग्य मंदिर के रूप में स्तरोन्नत किया गया है। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से स्तरोन्नत किए गए संस्थानों में अब पैरा-सर्जिकल अग्निकर्म, रक्त मोक्षण और सूक्ष्म पंचकर्म जैसी चिकित्सा सुविधाएं भी स्थानीय स्तर पर प्रदान की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इन स्वास्थ्य केंद्रों में ग्रामीणों को घर के समीप ही मधुमेह, रक्त तथा अन्य परीक्षणों की निशुल्क सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने कहा कि वृद्धजनों के लिए विशेष वयोमित्र ओपीडी के माध्यम से जोड़ों के दर्द और ऑस्टियो आर्थराइटिस का उपचार किया जा रहा है। विधायक ने इस अवसर पर लोगों को अश्वगंधा, गिलोय, मोरिंगा इत्यादि औषधीय पौधे वितरित किए। इस अवसर पर जामुन का पौधा भी रोपित किया।
विधायक ने दी ये सौगातें
विधायक संजय अवस्थी ने स्वयं सहायता समूह प्लानियां को भवन निर्माण के प्रारंभिक कार्य के लिए दो लाख रुपये, महिला मंडल भवन चइयां के लिए एक लाख रुपये और बथालंग विद्यालय के बॉक्सिंग रिंग के लिए अनुमानित राशि के अनुरूप अतिरिक्त धनराशि देने की घोषणा की। उन्होंने महिला मंडल प्लानियां को एक मोबाइल फूड बैन प्रदान करने की घोषणा भी की। इस अवसर पर सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत लोगों की समस्याएं सुनीं और इनके शीघ्र निपटारे के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed