{"_id":"6a4a5eb22336878d0001c579","slug":"200-crore-divyangjan-shiksha-kendra-in-solan-solan-news-c-176-1-sln1013-173296-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: क्वारग पंचायत में 200 करोड़ से बनेगा दिव्यांगजन शिक्षा उत्कृष्टता केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: क्वारग पंचायत में 200 करोड़ से बनेगा दिव्यांगजन शिक्षा उत्कृष्टता केंद्र
Sun, 05 Jul 2026 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sun, 05 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बशील में बनेगा बहुउद्देशीय पंचायत भवन, भूमि चयनित
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कंडाघाट उपमंडल की क्वारग पंचायत में दिव्यांग बच्चों के लिए 200 करोड़ रुपये की लागत से दिव्यांगजन शिक्षा उत्कृष्टता केंद्र बनाया जा रहा है। इसमें लगभग 300 दिव्यांग बच्चों को गुणवत्तायुक्त शिक्षा, खेल मैदान तथा आवासीय सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी। वहीं नई बनी पंचायत बशील में बहुउद्देशीय पंचायत भवन का निर्माण भी जल्द शुरु कर दिया जाएगा। इसके लिए पंचायत में भूमि को चयनित कर दिया है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल रविवार को कंडाघाट उपमंडल की ग्राम पंचायत ममलीग के गांव दोची में जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोलन विधानसभा क्षेत्र की प्रत्येक पंचायत में ग्रामीणों की मांग के अनुसार विकास कार्य करवाए जा रहे हैं।
बताया कि ममलीग पंचायत में वित्त वर्ष 2025-26 में लगभग 22 लाख रुपए के विकास कार्यों किए गए हैं। कहा कि क्षेत्र के लोगों की मांग के अनुसार बशील को नई पंचायत बनाया गया है। शीघ्र ही बशील में पंचायत घर का निर्माण किया जाएगा जिसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। उन्होंने युवाओं से कहा कि नशा समाज के लिए एक चुनौती बना हुआ है। नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि परिवार और समाज की सुख-शांति पर भी बुरा प्रभाव डालता है। उन्होंने सभी युवाओं को नशे से दूर रहने का आह्वान किया। कहा कि सभी विधानसभा क्षेत्र में स्वास्थ्य संस्थानों को आदर्श स्वास्थ्य संस्थानों में बदला जा रहा है। इससे लोगों को घर द्वार के समीप बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
उन्होंने श्री राधा-कृष्ण मंदिर संकीर्तन मंडली बशील को 11 हजार रुपये देने की घोषणा की और खंड विकास अधिकारी कंडाघाट को निर्देश दिए कि मंदिर के सामुदायिक भवन का नक्शा जल्द तैयार करें ताकि बजट का प्रावधान किया जा सके। डॉ. शांडिल ने दोची स्थित मां भीमा काली माता मंदिर में पूजा अर्चना भी की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत ममलीग के प्रधान भूमि नंद राठौर, उप प्रधान हरिदत्त शर्मा, भीमाकाली माता मंदिर समिति के सचिव अमित कुमार, कोषाध्यक्ष प्रीतम सिंह, समेत अन्य पदाधिकारी व ग्रामीण मौजूद रहे।