{"_id":"6a4a4beb3b0e401b7902eea5","slug":"metalling-work-begins-on-the-solan-jaunaji-road-three-layers-to-be-laid-solan-news-c-176-1-ssml1041-173230-2026-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन जौणाजी सड़क पर मेटलिंग का कार्य शुरू, बिछेंगी तीन लेयर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन जौणाजी सड़क पर मेटलिंग का कार्य शुरू, बिछेंगी तीन लेयर
विज्ञापन
सोलन जोणाजी रोड पर टारिंग का काम करते लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक माह बाद शुरू किया लोक निर्माण विभाग ने कार्य
खराब मौसम और तारकोल की कमी के चलते रुक गया था काम
इससे पहले सड़क की गई थी चौड़ी, करीब दो किमी की हालत है खस्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन से जौणाजी मार्ग पर लोक निर्माण विभाग ने पिछले काफी समय से लटके पड़े सड़क के सुधारीकरण कार्य को हरी झंडी दे दी है। इस मार्ग पर मेटलिंग का कार्य आधिकारिक रूप से शुरू कर दिया गया है, जिसके तहत सड़क पर तारकोल की तीन मजबूत परतें बिछाई जाएंगी। इसमें पहली परत को बिछाने कार्य किया जा रहा है।
इस सड़क को दुरुस्त करने का काम पिछले करीब एक महीनों से अधर में लटका हुआ था। स्थानीय जनता लंबे समय से इस मार्ग की मरम्मत की मांग कर रही थी। विभाग के अनुसार, तारकोल की भारी कमी के चलते टारिंग का काम शुरू नहीं हो पा रहा था। जैसे ही विभाग को तारकोल की सप्लाई प्राप्त हुई, बिना समय गंवाए निर्माण कार्य को धरातल पर उतार दिया गया।
गौरतलब है कि मेटलिंग का काम शुरू करने से पहले विभाग द्वारा इस पूरी सड़क को चौड़ा करने का काम किया गया था। सड़क चौड़ी होने के बाद से ही, करीब दो किलोमीटर का हिस्सा बेहद खस्ताहाल स्थिति में पहुंच गया था। पूरी सड़क पर धूल का गुबार उड़ रहा था और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन गाड़ियां दुर्घटनाग्रस्त हो रही थीं।
विज्ञापन
उधर, लोक निर्माण विभाग के औच्छघाट मंडल के उपखंड अधिकारी हमिंद्र शर्मा ने बताया कि मौसम साफ रहा तो आगामी कुछ ही दिनों के भीतर इस पूरे पैच पर टारिंग का काम पूरा कर लिया जाएगा, जिससे जनता को ऊबड़-खाबड़ और धूल भरे सफर से हमेशा के लिए निजात मिल जाएगी।