फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A *bhajan* evening and tableaux displays will be held at the Shiv Tandav Cave on August 17.

Solan News: शिव तांडव गुफा में 17 अगस्त को होगी भजन संध्या व झांकियां

Fri, 14 Aug 2026 11:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 14 Aug 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
विकास समिति करवाएगी विशाल भंडारे का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार(सोलन)। अनादि कालीन शिव तांडव गुफा कुनिहार में श्रावण मास के अंतिम सोमवार एवं भाद्रपद मास के प्रथम ज्येष्ठ सोमवार के पावन अवसर पर शंभू परिवार एवं गुफा विकास समिति के सौजन्य से विशाल धार्मिक आयोजन एवं भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। समिति के मीडिया प्रभारी मनु भारद्वाज ने बताया कि आयोजन का शुभारंभ 16 अगस्त 2026 रविवार को श्री रामचरितमानस के अखंड पाठ से होगा।

17 अगस्त सोमवार को प्रात: भगवान भोलेनाथ का विधि विधान से पूजन-अर्चन किया जाएगा। इसके पश्चात यज्ञ एवं पूर्णाहुति संपन्न होने के बाद धार्मिक अनुष्ठान का विराम होगा। बाबा भोलेनाथ को भोग अर्पित करने के उपरांत समस्त श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारा होगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक रुद्रा म्यूजिकल ग्रुप के मुख्य कलाकार राहुल सारंग, नीतीश, मनीष एवं दीपक चौहान भोले बाबा के चरणों में भजनों की हाजिरी लगाएंगे। वहीं शाम 4 बजे से कमल हरि संगीत परिवार धर्मपुर द्वारा भजन संध्या एवं भोले बाबा की चौकी का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्य कलाकार कमल हीर नीरज ठाकुर एवं अन्य कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। शाम 7 बजे से दीक्षित आर्ट ग्रुप कसौली के कलाकारों द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं मनमोहक झांकियां निकाली जाएंगी जो श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। शंभू परिवार एवं गुफा विकास समिति ने समस्त क्षेत्रवासियों एवं शंभू प्रेमियों से आग्रह किया है कि अधिक से अधिक संख्या में शिव तांडव गुफा कुनिहार पहुंचकर बाबा भोलेनाथ का पूजन-अर्चन करें। भजन संध्या में हाजिरी लगाएं। भव्य झांकियों के दर्शन करें तथा विशाल भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर जीवन को कृतार्थ करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed