फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Kasauli BJP Mandal organized a Tiranga march.

Solan News: कसौली भाजपा मंडल ने निकाली तिरंगा पदयात्रा

Fri, 14 Aug 2026 11:36 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 14 Aug 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
सुक्की जोहड़ी से धर्मपुर तक किया पैदल मार्च का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। कसौली और धर्मपुर भाजपा मंडल ने धर्मपुर में तिरंगा पदयात्रा निकाली। यह यात्रा स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित की गई। सुक्की जोहड़ी से धर्मपुर तक पैदल मार्च का आयोजन किया गया।
यात्रा का नेतृत्व प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल और भाजपा जिला अध्यक्ष रत्नपाल ने किया। जगह-जगह स्थानीय निवासियों ने यात्रा का स्वागत किया और लोगों को आजादी की मुबारकबाद दी। भाजपा कार्यकर्ताओं ने वाहनों और बाइक पर तिरंगा लगाकर भारत माता की जय के नारों से माहौल को देशभक्तिमय बना दिया। राजीव सैजल ने प्रदेश और कसौली की जनता को 80वीं आजादी की वर्षगांठ पर बधाई दी।
विज्ञापन

राजीव सैजल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस पर हम उन वीर जवानों को याद करते हैं, जिनके बलिदान से हमें आजादी मिली है। आज देश का हर व्यक्ति उन बलिदान करने वालों को सलाम करता है। उन्हीं के कारण आज हम आजाद देश में सिर उठाकर घूम सकते हैं। उन्होंने प्रदेश और कसौली के हर घर से अपने घर पर तिरंगा लगाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष रत्नपाल ने कहा कि आज उन बलिदान वीरों को याद करने और श्रद्धांजलि देने का दिन है, जिनके कारण हमारा देश आजाद हुआ। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर घर तिरंगा अभियान का भी जिक्र किया। इस अवसर पर धर्मपुर भाजपा मंडल के अध्यक्ष मदन मोहन मेहता, कसौली भाजपा मंडल के अध्यक्ष लक्ष्मी दत्त, सुंदरम ठाकुर, विनोद मरवाह, दर्पणा ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, पंकज ठाकुर, संजय ठाकुर, यशपाल ठाकुर, ममता ठाकुर, दीक्षा देवी, चरण यादव और चंदन शर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed