{"_id":"6a7f1bf6205db4c57300d85b","slug":"6633-beneficiaries-in-the-district-have-not-yet-received-their-social-security-pension-solan-news-c-176-1-ssml1040-176487-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिला में 6633 लाभार्थियों को अब तक नहीं मिली सामाजिक सुरक्षा पेंशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिला में 6633 लाभार्थियों को अब तक नहीं मिली सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Sat, 15 Aug 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेंशन के लिए डाक विभाग व कल्याण विभाग के चक्कर लगा रहे बुजुर्ग
अब ई-स्पर्श पोर्टल के माध्यम से ही होगा केंद्र के शेयर का भुगतान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन जिले में 6633 बुजुर्ग, विधवा और दिव्यांग लाभार्थियों को अभी तक सामाजिक सुरक्षा पेंशन नहीं मिली है। पेंशन के इंतजार में ये लाभार्थी बार-बार डाक विभाग और कल्याण विभाग के चक्कर लगा रहे हैं। यह देरी केंद्र सरकार के हिस्से के भुगतान के लिए नए ई-स्पर्श पोर्टल के अनिवार्य उपयोग के कारण हुई है, जो अभी पूरी तरह से सुचारू नहीं हो पाया है।
प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान वर्ष में चार बार होता है। यह पेंशन तीन महीनों की एकसाथ दी जाती है। जनवरी से मार्च की पेंशन अप्रैल में मिलती है। अप्रैल से जून की पेंशन जुलाई के पहले सप्ताह में खातों में पहुंच जाती थी। इस बार ऐसा नहीं हुआ। जुलाई में करीब 70 फीसदी लाभार्थियों को ही पेंशन मिल पाई। जिले में 6633 लाभार्थी अभी भी पेंशन का इंतजार कर रहे हैं। अधिकतर बुजुर्ग इसी पेंशन के सहारे गुजारा करते हैं। राशन के लिए भी उन्हें पेंशन का इंतजार करना पड़ता है।
पेंशन के लिए पैसे या कागजात की कोई कमी नहीं है। भुगतान के लिए इस्तेमाल होने वाले पोर्टल को बदला जा रहा है। अब तक प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान पब्लिक फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस) के माध्यम से होता था। केंद्र सरकार ने निर्देश दिए हैं कि केंद्र से मिलने वाली राशि का भुगतान केवल ई-स्पर्श पोर्टल से ही किया जाए। आईटी विभाग की टीमें इस कार्य में जुटी हैं।
विज्ञापन
जिन लाभार्थियों की पेंशन का शेयर केंद्र से मिलता है, उन्हें अभी भुगतान नहीं मिला है। इनमें अधिकतर बीपीएल श्रेणी के बुजुर्ग शामिल हैं।
कोट
फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों को परेशान होने व दौड़-भाग करने की आवश्यकता नहीं है। जैसे ही नया पोर्टल शुरू होगा उन्हें तुरंत पेंशन मिल जाएगी। ई-स्पर्श पोर्टल के सुचारू होने पर भुगतान में पारदर्शिता आएगी और यह सीधा खातों में होगा। - विवेक अरोड़ा, जिला कल्याण अधिकारी