फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Work begins to clear the blocked culvert; relief from waterlogging expected.

Solan News: बंद पड़ी पुलिया को खोलने का काम शुरू, जलभराव से मिलेगी राहत

Sat, 15 Aug 2026 12:20 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 15 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Work begins to clear the blocked culvert; relief from waterlogging expected.
रामशहर में लोक निर्माण विभाग की टीम  बंद पड़ी पुलिया को खोलने का कार्य करती हुए। संवाद
पुलिया बंद होने से बारिश के दौरान सड़क पर बहता था पानी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर(सोलन)। क्षेत्र में बीते दिनों हुई भारी बारिश के दौरान पुलिया बंद होने से सड़क पर पानी और मलबा जमा होने की समस्या हो रही थी। इसको लेकर लोगों दिक्कत का सामना करना पड़ रहा था। इस देखते हुए लोक निर्माण विभाग ने बंद पड़ी पुलिया को खोलने का कार्य शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से बंद पड़ी पुलिया के कारण भारी बारिश होने पर पानी की निकासी बाधित हो रही थी और सड़क पर पानी के साथ मलबा पहुंच रहा था, जिससे लोगों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। इस समस्या को अमर उजाला ने भी प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद लोक निर्माण विभाग ने अब इस पुलिया को खोलने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

समस्या को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी पिछले दो दिनों से युद्ध स्तर पर पुलिया की सफाई और खोलने के कार्य में जुटे हुए हैं। विभागीय कर्मचारियों द्वारा पुलिया में जमा मलबे को हटाकर पानी की निकासी सुचारु करने का कार्य शुरू कर दिया है। स्थानीय लोगों ने पुलिया खोलने का कार्य शुरू होने पर राहत की सांस ली है और लोक निर्माण विभाग का आभार जताया है। लोगों का कहना है कि बारिश के दौरान पानी की निकासी ठीक रहने से सड़क पर मलबा आने की समस्या काफी हद तक कम होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed