फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Schedule released for Under-19 block and district-level competitions.

Solan News: अंडर-19 ब्लॉक व जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी

Sat, 15 Aug 2026 12:26 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 15 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
ब्लॉक स्तर पर 22 अगस्त से इसमें सिर्फ बालक वर्ग के खिलाड़ी लेंगे भाग
विज्ञापन

जिलास्तर पर माइनर व मेजर गेम्स का आयोजन होगा सितंबर में
छह जोनों में होंगी ब्लॉक स्तर स्पर्धाएं सभी स्कूलों की भागीदारी अनिवार्य
धर्मपुर, सुबाथू, कुनिहार और बरोटीवाला में खेले जाएंगे जिला स्तरीय खेल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। उप निदेशक उच्च शिक्षा कार्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी किया है। यह कैलेंडर अंडर-19 लड़कों की ब्लॉक स्तरीय और लड़कों-लड़कियों की जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं के लिए है। इसमें खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल हैं।
शिक्षा विभाग द्वारा जारी कैलेंडर के अनुसार, ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताएं अगस्त के अंत में होंगी। इनमें केवल बालक वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। एडीपीईओ हेमराज ने बताया कि 22 से 24 अगस्त तक कंडाघाट, बद्दी और रामशहर जोन की स्पर्धाएं होंगी। इसके बाद 30 अगस्त से 01 सितंबर तक नालागढ़, अर्की और धर्मपुर जोन की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इन ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं में वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी और बैडमिंटन के मुकाबले खेले जाएंगे। ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद सितंबर में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं होंगी। शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा मधु जनारथा ने सभी स्कूलों को दिशानिर्देश जारी किए हैं। सभी स्कूलों को खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन


जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं
जिला स्तरीय माइनर गेम्स बालक वर्ग के लिए 05 से 07 सितंबर तक धर्मपुर में होंगे। बालिका वर्ग के मुकाबले 09 से 11 सितंबर तक सुबाथू में आयोजित किए जाएंगे। इन माइनर गेम्स में वॉलीबॉल, खो-खो, कबड्डी, बैडमिंटन, कुश्ती, योग और शतरंज शामिल हैं। मेजर गेम्स में बालक वर्ग के मुकाबले 17 से 19 सितंबर तक कुनिहार में और बालिका वर्ग के मुकाबले 21 से 23 सितंबर तक बरोटीवाला में होंगे। इनमें हॉकी, फुटबॉल, बास्केटबॉल, हैंडबॉल, बॉक्सिंग, जूडो, ताइक्वांडो, थोडा, कुराश, कराटे, टेबल टेनिस और वेट लिफ्टिंग जैसी स्पर्धाएं होंगी। जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन कंडाघाट में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला स्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे
छात्रों की सांस्कृतिक प्रतिभा को मंच देने के लिए जिला स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता 23 से 27 अक्तूबर तक अर्की में होगी। 23 और 24 अक्तूबर को छात्राओं के लिए प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। 25 अक्तूबर को विश्राम दिवस रहेगा। 26 से 27 अक्तूबर को छात्र वर्ग के मुकाबले होंगे। इस पांच दिवसीय कार्यक्रम में भाषण, वाद्य संगीत, संस्कृत गीतिका व श्लोकोच्चारण, एकांकी, सुगम व शास्त्रीय गायन, लोक एवं शास्त्रीय समूह गान और लोक नृत्य की प्रस्तुतियां होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed