{"_id":"6a7f00a9e41fadee950c15c3","slug":"risk-of-the-stepwells-water-getting-contaminated-by-sewage-waste-solan-news-c-176-1-ssml1040-176483-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सीवरेज की गंदगी से वाबड़ी का पानी को दूषित होने का खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सीवरेज की गंदगी से वाबड़ी का पानी को दूषित होने का खतरा
Sat, 15 Aug 2026 12:17 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैकड़ों लोगों की सेहत पर मंडराया खतरा, विभाग को दी शिकायत
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। शहर के सेक्टर-2 में कैंटर यूनियन के साथ बनी बावड़ी पर इन दिनों सीवरेज के गंदे पानी के कारण संक्रमण का खतरा बना हुआ है। इस बावड़ी का पानी रोजाना सैकड़ों चालक, परिचालक और स्थानीय लोग पीने के लिए इस्तेमाल करते हैं। बावड़ी के साथ लगते नाले में पिछले कुछ दिनों से सीवर के चैंबर से गंदा पानी बह रहा है, जिससे बावड़ी का पानी दूषित होने की आशंका बनी हुई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार भारी बारिश के दौरान नाले का गंदा पानी बावड़ी तक पहुंचने का खतरा और बढ़ जाता है। ऐसे में यदि दूषित पानी बावड़ी में मिल गया तो इसे पीने वाले लोगों में संक्रमण फैलने की आशंका है। आसपास फैल रही गंदे पानी की दुर्गंध से भी लोग परेशान हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत जल शक्ति विभाग को पहले ही दी जा चुकी है, लेकिन अभी तक बंद पड़े चैंबर की सफाई नहीं हो पाई है। लोगों ने विभाग से चैंबर की तत्काल सफाई करवाने और बावड़ी के पानी की जांच करवाने की मांग की है, ताकि किसी प्रकार की बीमारी फैलने से पहले समस्या का समाधान हो सके।
उधर, जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता राहुल ने बताया कि चैंबर से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई है। जल्द ही कर्मचारियों को मौके पर भेजकर चैंबर की सफाई करवा दी जाएगी।