{"_id":"6a7eff78e583a4dc460e7b88","slug":"high-court-takes-a-stern-view-of-pollution-allegations-in-plasada-probe-committee-constituted-solan-news-c-176-1-ssml1044-176492-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: प्लासड़ा में प्रदूषण के आरोपों पर हाईकोर्ट सख्त, जांच कमेटी गठित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: प्लासड़ा में प्रदूषण के आरोपों पर हाईकोर्ट सख्त, जांच कमेटी गठित
Sat, 15 Aug 2026 12:10 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Sat, 15 Aug 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला परिषद सदस्य ने कहा कमेटी के सामने खुलकर रखें अपनी बात
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। प्लासड़ा गांव में दवा निर्माण से जुड़े उद्योग से कथित वायु, दुर्गंध और अन्य प्रदूषण को लेकर चल रहा विवाद अब हाईकोर्ट पहुंच गया है। हिम परिवेश संस्था की याचिका पर हाईकोर्ट ने मामले की जांच के लिए समिति गठित करने के निर्देश दिए हैं। समिति क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर स्थानीय लोगों से बातचीत के माध्यम से प्रदूषण संबंधी शिकायतों और समस्याओं की वास्तविकता जांचेगी।
शुक्रवार को हिम परिवेश संस्था की ओर से रड़ियाली वार्ड से जिला परिषद सदस्य एवं भाजपा नेता इंदु ठाकुर ने कहा कि क्षेत्र के लोग लंबे समय से कथित प्रदूषण को लेकर अपनी आवाज उठा रहे हैं। जांच टीम के क्षेत्र में पहुंचने पर स्थानीय लोगों की भूमिका महत्वपूर्ण होगी। उन्होंने लोगों से अपील की गई कि वे बिना किसी दबाव के अपनी समस्याएं और प्रदूषण से जुड़ी शिकायतें जांच टीम के सामने रखें।
हिम परिवेश संस्था के सदस्य सतविंदर सिंह ने बताया कि संस्था पिछले कई महीनों से क्षेत्र में जागरूकता अभियान और नुक्कड़ सभाओं के माध्यम से लोगों को कथित प्रदूषण के प्रभावों के प्रति जागरूक कर रही है। इसके बाद संस्था ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। उन्होंने बताया कि अदालत के आदेश के बाद डीएलएसए के माध्यम से गठित जांच समिति मौके पर पहुंचकर याचिका में उठाए गए बिंदुओं और शिकायतों की जांच करेगी।
विज्ञापन
इस संबंध में 16 अगस्त को ग्राम पंचायत रड़ियाली के गांव दत्तोवाल स्थित विश्वकर्मा मंदिर में सुबह 11 बजे बैठक भी होगी। संस्था के पदाधिकारियों के अनुसार जांच समिति कभी भी क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर सकती है। समिति की रिपोर्ट 21 सितंबर को हाईकोर्ट में पेश की जानी है। इसके बाद रिपोर्ट में सामने आए तथ्यों के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई पर अदालत निर्णय करेगी। फिलहाल क्षेत्र के लोगों की नजर जांच समिति के निरीक्षण और अदालत में पेश होने वाली रिपोर्ट पर टिकी है।