{"_id":"6a7f14636b8abcd6c20938d0","slug":"tourist-movement-increased-due-to-independence-day-and-the-weekend-solan-news-c-176-1-ssml1041-176497-2026-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्वतंत्रता दिवस और वीकेंड को लेकर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्वतंत्रता दिवस और वीकेंड को लेकर पर्यटकों की आवाजाही बढ़ी
Fri, 14 Aug 2026 11:41 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 14 Aug 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
वीकेंड पर बढ़ी वाहनों की आवाजाही परवाणू टीटीआर के समीप लगी कतार, व्यवस्था के लिए पुलिस तैनात। स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालका-शिमला एनएच, कसौली के गड़खल में सुबह से लगता रहा जाम
कसौली और चायल, बड़ोग के होटलों में 60 फीसदी तक एडवांस बुकिंग
प्रवेश द्वारा पर सुरक्षा चक्र भी किया है मजबूत, वाहनों की हो रही चेकिंग
संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। स्वतंत्रता दिवस और वीकेंड की छुट्टियों के चलते हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों की ओर पर्यटकों की आवाजाही काफी बढ़ गई है। शुक्रवार को चंडीगढ़-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग-5 पर वाहनों का दबाव बढ़ने से दोपहर तक कई स्थानों पर हल्का जाम देखने को मिला। इसके अलावा कालका-शिमला एनएच और कसौली के गलखड़ क्षेत्र में सुबह से ही रुक-रुक कर जाम की स्थिति बनी रही।
पर्यटकों की भारी आमद को देखते हुए कसौली, चायल और बड़ोग के होटलों में 60 फीसदी तक एडवांस बुकिंग हो चुकी है। यातायात की स्थिति से निपटने के लिए पुलिस प्रशासन और टोल प्रबंधन ने पहले से ही विशेष तैयारियां कर रखी हैं, जिससे यातायात काफी हद तक सुचारू बना रहा। परवाणू टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतारों को रोकने के लिए अतिरिक्त टोल कर्मचारियों की तैनाती की गई है। इसके बावजूद वाहनों की अधिक संख्या के कारण चालकों को टोल पार करने में लगभग 15 से 20 मिनट का समय लग रहा है। हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को अत्यंत कड़ा कर दिया गया है।
पुलिस उपाधीक्षक परवाणू अनिल शर्मा ने बताया स्वतंत्रता दिवस के चलते प्रदेश के प्रवेश द्वार परवाणू में आने वाले हर वाहन पर विशेष नजर रखी जा रही है और सघन चेकिंग की जा रही है। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती की गई है। पुलिस प्रशासन किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।
विज्ञापन
इनसेट
गड़खल बाजार-पंचराहा चौक तक वीकेंड पर लगा रहा जाम
कसौली(सोलन)। वीकेंड पर पर्यटन नगरी कसौली की ओर आने वाले पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने से गड़खल बाजार और पंचराहा चौक में यातायात का दबाव बढ़ रहा है। बड़ी संख्या में पर्यटक वाहनों के पहुंचने से कई बार जाम जैसी स्थिति बन रही है, जिससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गड़खल बाजार और पंचराहा चौक कसौली आने-जाने वाले प्रमुख मार्ग हैं। सप्ताहांत में वाहनों की संख्या बढ़ने के कारण सड़क पर यातायात धीमा हो जाता है और कई बार वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। पुलिस उपाधीक्षक परवाणू अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए मुस्तैदी से कार्य कर रही है। पुलिस कर्मियों की तैनाती कर जाम को खुलवाया जा रहा है, ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि सप्ताहांत में वाहनों की अधिक आवाजाही को देखते हुए पुलिस लगातार यातायात व्यवस्था पर नजर रख रही है।