सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   A biogas plant will be set up near Salogra, costing Rs 5.20 crore.

Solan News: सलोगड़ा के पास लगेगा बायो गैस प्लांट, 5.20 करोड़ रुपये होंगे खर्च

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर निगम की ओर से प्लांट स्थापित को लेकर टेंडर प्रक्रिया शुरू
Trending Videos

10 टन प्रति दिन क्षमता वाला होगा गैस प्लांट, कूड़े से बायो गैस की जाएगी तैयार
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कालका-शिमला एनएच पर सलोगड़ा के समीप कूड़ा निष्पादन संयंत्र में बायो गैस प्लांट स्थापित होगा। इस प्लांट को लगाने के लिए नगर निगम के हाउस से भी मंजूरी मिल गई है। इसके बाद निगम ने इसकी टेंडर प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। प्लांट स्थापित होने के बाद कूड़े से बायो गैस तैयार की जाएगी। जानकारी के अनुसार प्लांट लगाने के लिए 5.20 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। इसका प्रस्ताव भी तैयार कर दिया है। इसमें कूड़ा निष्पादन संयंत्र केंद्र में 10 टन प्रति दिन क्षमता वाला बायो गैस प्लांट लगेगा। इसके लिए 1800 से 2000 स्क्वेयर मीटर एरिया में प्लांट लगाया जाएगा। इसके लगने से ठोस कूड़े का मौके पर ही निष्पादन हो जाएगा। अभी तक सोलन में बायो गैस का कोई भी प्लांट नहीं हैं। पहली बार नगर निगम आगामी दिनों में प्लांट लगाएगा। खास बात यह है कि कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन होने से बदबू, गंदगी और पर्यावरण प्रदूषण की समस्या भी कमी आएगी। प्लांट के लगने के बाद बाद सलोगड़ा डंपिंग साइट पर पड़े हजारों टन कूड़े का भी निष्पादन हो जाएगा। अभी तक नगर निगम की ओर से इस कूड़े को ठिकाने लगाने के लिए टेंडर किया है। ठेकेदार कूड़े को चंडीगढ़ या अन्य जगहों में भेजा जाता है। ठेकेदार वेट वेस्ट से आरडीएफ भी निकाल कर सीमेंट प्लांट को भेजते हैं, लेकिन मौके पर कूड़े का एक बड़ा पहाड़ मौके पर बना हुआ है। इससे आसपास के लोग काफी परेशान है। यहां से निकलने तक में परेशानी होती है। बारिश के बाद तो बदबू बढ़ जाती है और पर्यावरण प्रदूषण भी अधिक हो जाता है। गर्मियों में मक्खी, मच्छर भी लोगों को दिक्कतों में डालते हैं। सरकार की ओर से हाल ही में सोलन को बायो गैस प्लांट लगने से न केवल ठोस कचरे के निपटान में सुधार होगा, बल्कि स्वच्छ उर्जा के उत्पादन को भी बढ़ावा मिलेगा।
कोट
बायो गैस प्लांट लगाने के लिए नगर निगम हाउस से मंजूरी मिल गई है। इस प्लांट पर 5.20 करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। नगर निगम ने 1800-2000 स्क्वेयर मीटर की जगह चयनित की है। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। सोलन में बायो गैस का ये पहला प्लांट होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊषा शर्मा,महापौर,नगर निगम, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed