सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Admission to Arki School will be given on first come first serve basis till April 10.

Solan News: अर्की स्कूल में 10 अप्रैल तक पहले आओ-पहले पाओ के आधार पर मिलेगा प्रवेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
एक ही छत्त के नीचे लगेगी बालवाटिका से जमा दो तक की कक्षाएं
Trending Videos

बेहतरीन खेल मैदान, आधुनिक लैब समेत स्मार्ट कक्षाओं की भी व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की(सोलन)। मुख्यालय के तीन विद्यालयों को मिलाकर एक विद्यालय बने एससीवीटी राजकीय माध्यमिक विद्यालय अर्की में एक अप्रैल से सीबीएसई के तहत प्रवेश बालवाटिका से जमा दो तक आरंभ होगा। यह प्रक्रिया 10 अप्रैल तक चलेगी। इसमें पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रधानाचार्य राजकुमार गौतम ने बताया कि प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना के अनुसार अब इस विद्यालय में बालवाटिका से जमा दो तक की पढ़ाई सीबीएसई बोर्ड के तहत एक ही छत के नीचे होगी। प्रत्येक कक्षा में 40 विद्यार्थियों का एक सेक्शन बनाया गया है। छठी से जमा दो कक्षा तक विद्यालय को 2 से 3 सेक्शन आवंटित किए गए हैं। बालवाटिका से आठवीं कक्षा तक शिक्षा पूरी तरह निशुल्क रहेगी। उन्होंने बताया कि यह विद्यालय न केवल शिक्षा बल्कि आधुनिक सुविधाओं के मामले में भी निजी स्कूलों को टक्कर दे रहा है। वर्तमान में यहां स्मार्ट क्लासरूम और डिजिटल पुस्तकालय, आधुनिक विज्ञान प्रयोगशालाएं, टिंकरिंग और रोबोटिक लैब, हर्बल गार्डन और बेहतरीन खेल मैदान, आधुनिक व्यावसायिक प्रयोगशालाएं और कंप्यूटर शिक्षा भी दी जा रही है। प्रधानाचार्य ने बताया कि विद्यालय का पिछला प्रदर्शन खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों में राज्य स्तर पर बेहतरीन रहा है। उन्होंने अर्की और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए समय पर प्रवेश सुनिश्चित करें, ताकि उन्हें कम लागत में उच्च स्तरीय और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed