फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Anganwadi workers to stage a protest on October 23 if the honorarium hike is not implemented.

Solan News: मानदेय बढ़ोतरी लागू न होने पर 23 अक्टूबर को प्रदर्शन करेंगी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता

Sat, 24 Oct 2026 01:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 24 Oct 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Anganwadi workers to stage a protest on October 23 if the honorarium hike is not implemented.
परवाणू की नायब तहसीलदार शकुंतला पटियाल को ज्ञापन सौंपती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। (फोटो: कार्यकर्ता
मांगें पूरी न होने पर प्रदेशव्यापी हड़ताल की चेतावनी, मुख्यमंत्री से बजट घोषणा को अमलीजामा पहनाने की अपील
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। हिमाचल प्रदेश सरकार की ओर से बजट सत्र 2026 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और हेल्परों के मानदेय में अप्रैल 2026 से 1,000 रुपये प्रतिमाह बढ़ोतरी की घोषणा अब तक लागू नहीं हुई है। इससे नाराज आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स यूनियन (सीटू) ने 23 अक्टूबर को प्रदेश के सभी ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।
यूनियन ने कहा कि महंगाई के कारण आटा, चावल, चीनी और सब्जियों जैसी जरूरी वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम परिवारों का बजट प्रभावित हो रहा है। ऐसे में मानदेय बढ़ोतरी की घोषणा लागू न करना सरकार की उदासीनता को दर्शाता है।
विज्ञापन

यूनियन ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर मानदेय में 1,000 रुपये की बढ़ोतरी अप्रैल 2026 से लागू करने और अप्रैल से अब तक की बकाया राशि का एकमुश्त भुगतान करने की मांग की है। यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो प्रदेशभर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और हेल्पर प्रदेशव्यापी हड़ताल करने के लिए मजबूर होंगी। उन्होंने सरकार से बजट में की गई घोषणा को जल्द लागू करने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed