फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Promotion of blueberry cultivation in Solan; target set to benefit 188 farmers

Solan News: सोलन में ब्लूबेरी की खेती को बढ़ावा, 188 किसानों को लाभ पहुंचाने का लक्ष्य

Sat, 24 Oct 2026 02:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Sat, 24 Oct 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Promotion of blueberry cultivation in Solan; target set to benefit 188 farmers
एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत सोलन के धारों की धार में एफएलडी इकाई का निरीक्षण करते उपायुक्त
संरक्षित वातावरण और मृदाविहीन माध्यम से हो रहा उच्च मूल्य वाले फलों का उत्पादन
विज्ञापन

जिला सोलन में 5,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में फैली हैं ब्लूबेरी की प्रदर्शन इकाइयां

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले में आधुनिक तकनीकों के उपयोग से किसानों और बागवानों की आर्थिकी मजबूत करने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने एकीकृत बागवानी विकास मिशन के तहत धारों की धार में प्रगतिशील बागवान करण सिंह द्वारा वर्ष 2025 में स्थापित ब्लूबेरी की फ्रंटलाइन प्रदर्शन इकाई का दौरा किया।
बागवानी विभाग के सहयोग से स्थापित यह प्रदर्शन इकाई 800 वर्ग मीटर क्षेत्र में संरक्षित अधोसंरचना के तहत विकसित की गई है। इस आधुनिक इकाई की खासियत यह है कि इसमें मृदाविहीन माध्यम से ब्लूबेरी के 600 पौधे लगाए गए हैं। उपायुक्त ने मौके पर पौधों की वृद्धि और उनके प्रदर्शन को संतोषजनक पाया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सोलन जिले की जलवायु फल उत्पादन के लिए बेहद अनुकूल है। इस तरह के आधुनिक प्रयास बागवानों की आर्थिकी मजबूत करने और उन्हें दीर्घकालिक लाभ पहुंचाने में उपयोगी साबित होंगे। इस दौरान जानकारी दी गई कि सोलन जिले में अब तक बागवानी विभाग की ओर से ब्लूबेरी की छह फ्रंटलाइन प्रदर्शन इकाइयां स्थापित की जा चुकी हैं। इसके अतिरिक्त, उद्यान प्रदर्शन केंद्र गौड़ा में भी ब्लूबेरी की एक प्रदर्शन इकाई स्थापित है। इन पहलों के माध्यम से जिले में 5,000 वर्ग मीटर से अधिक क्षेत्र में संरक्षित वातावरण के तहत ब्लूबेरी की खेती की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौरे के दौरान जिला शिकायत निवारण समिति के सदस्य शिव कुमार, उद्योग विभाग सोलन की उपनिदेशक डॉ. शिवाली ठाकुर, सोलन एवं कंडाघाट में तैनात विभागीय विषय विशेषज्ञ (उद्यान) शकुन राणा तथा प्रगतिशील बागवान करण सिंह और सुरिंदर ठाकुर भी उपस्थित रहे।


इनसेट
एचपी शिवा परियोजना से बदलेगी किसानों की तस्वीर
सोलन जिले में ब्लूबेरी की खेती के विस्तार को गति देने के लिए सरकार ने व्यापक योजना तैयार की है। हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई और मूल्यवर्धन (एचपी शिवा) परियोजना के तहत लगभग 188 किसानों को लाभान्वित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अंतर्गत करीब 35 हेक्टेयर क्षेत्र में ब्लूबेरी की खेती विकसित करना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed