{"_id":"6a32af18f2a65440280a9881","slug":"artists-auditioned-for-the-shoolini-fair-solan-news-c-176-1-sln1013-171826-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: शूलिनी मेले के लिए कलाकारों ने दिए ऑडिशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: शूलिनी मेले के लिए कलाकारों ने दिए ऑडिशन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नगर निगम हॉल में 115 कलाकारों ने दिखाया हुनर
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ऐतिहासिक मां शूलिनी मेले की सांस्कृतिक संध्याओं को यादगार बनाने के लिए कलाकारों के चयन की प्रक्रिया चल रही है। नगर निगम सोलन के हॉल में हो रहे ऑडिशन के तीसरे दिन कलाकारों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मल्टी वॉयस सिंगर्स की बेहतरीन गायकी और ग्रुप डांसर्स की धमाकेदार प्रस्तुति ने ऑडिशन में समां बांध दिया।
मां शूलिनी मेले के मंच पर प्रस्तुति देने की चाहत लेकर अब न केवल स्थानीय, बल्कि प्रदेश के अन्य जिलों से भी कलाकार सोलन पहुंच रहे हैं। ऑडिशन के तीसरे दिन सोलन, शिमला, सिरमौर और किन्नौर के अलावा मंडी व कुल्लू जिलों से आए 115 प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया।
मां शूलिनी मेला इस बार 26 से 28 जून तक आयोजित किया जा रहा है। मेले के भव्य आयोजन को लेकर जिला प्रशासन और नगर निगम सोलन युद्ध स्तर पर तैयारियों में जुटे हैं, ताकि समय रहते सभी व्यवस्थाएं पूरी की जा सकें। जिला भाषा अधिकारी ममता ने बताया कि तीन दिनों में बड़ी संख्या में कलाकार ऑडिशन दे चुके हैं। वीरवार को ऑडिशन का अंतिम दिन होगा। 300 पंजीकृत कलाकारों में से अब केवल 75 प्रतिभागी ही बाकी बचे हैं। उन्होंने शेष प्रतिभागियों से अपील की है कि वे समय पर पहुंचकर ऑडिशन प्रक्रिया में भाग लें।