सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   DPR for 250 km of roads sent to Central Government: Vikramaditya

250 किलोमीटर सड़कों की डीपीआर केंद्र सरकार को भेजी : विक्रमादित्य

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 01:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

धर्मपुर (सोलन)। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के चौथे चरण के बैच-2 के तहत 250 किलोमीटर सड़कों की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) केंद्र सरकार को भेज दी है।
उन्होंने उम्मीद जताई कि इसे जल्द मंजूरी मिलेगी। धर्मपुर के कुमारहट्टी में चेवा पंचायत के आभार समारोह में संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि तारकोल की कीमतों में वृद्धि से सड़क निर्माण कार्य प्रभावित हुआ था। अब सरकार ने फैसला लिया है कि बढ़ी हुई लागत का अतिरिक्त भार प्रदेश सरकार वहन करेगी, ताकि सड़क निर्माण और टारिंग कार्य में कोई बाधा न आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की राजीव गांधी स्वरोजगार योजना के तहत युवाओं को इलेक्ट्रिक बसें खरीदने पर विशेष रियायतें दी जाएंगी। उन्होंने कहा कि सभी को सरकारी नौकरी देना संभव नहीं है, इसलिए सरकार स्वरोजगार को बढ़ावा देने पर विशेष ध्यान दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed