{"_id":"6a30561d04dbc746c50b7f9a","slug":"baddi-police-action-on-mining-mafia-four-vehicles-including-jcb-thar-seized-solan-news-c-176-1-ssml1040-171682-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी पुलिस का खनन माफिया पर की कार्रवाई, जेसीबी, थार सहित चार वाहन जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी पुलिस का खनन माफिया पर की कार्रवाई, जेसीबी, थार सहित चार वाहन जब्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
महादेव खड्ड में आधी रात को पुलिस ने दी दबिश, भारी मात्रा में बजरी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पुलिस जिला बद्दी ने अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नालागढ़ क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस टीम ने मौके से एक जेसीबी मशीन, दो टिपर और एक थार गाड़ी को जब्त करने में सफलता हासिल की है। इस अवैध धंधे में संलिप्त दो मुख्य आरोपियों के खिलाफ माइनिंग एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस जानकारी के अनुसार देर रात को महादेव खड्ड क्षेत्र में अवैध रूप से खनन किए जाने की एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत जाल बिछाया और मौके पर औचक दबिश दी। जब पुलिस वहां पहुंची तो खड्ड क्षेत्र में अवैध खनन के कारण गहरे गड्ढे बने हुए पाए गए। इसके साथ ही मौके पर भारी मात्रा में अवैध रूप से निकाली गई बजरी भी बरामद हुई, जिसे चोर-रास्ते से ले जाने की पूरी तैयारी की जा रही थी। पुलिस की प्रारंभिक जांच और छानबीन में इस अवैध कारोबार के पीछे सुनील कुमार और उसके साथी मीन निवासी आदुवाल की संलिप्तता पूरी तरह सामने आई है। इसके तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध खनन स्थल पर मौजूद जेसीबी मशीन, दोनों टिपर और एक थार गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि खनन माफिया के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी है और आने वाले दिनों में भी ऐसी सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाती रहेगी। फिलहाल पुलिस इस मामले की हर पहलू से गहनता से जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य संभावित चेहरों की भूमिका को भी खंगाला जा रहा है।