सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Solan to get relief from traffic jams; construction of two large parking facilities begins.

Solan News: बजट के अभाव में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण लटका

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
कथेड़ में किया जा रहा निर्माण

अस्पताल प्रशासन ने 1.65 करोड रुपये के बजट को भेजा प्रस्ताव

वार्ड और ओपीडी भवन के अंदर काम शेष

अस्पताल में अब तक 117 करोड़ रुपये की राशि की जा चुकी है खर्च
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगते कथेड़ में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का निर्माण बजट की कमी के कारण लटक गया है। सरकार की ओर से अस्पताल निर्माण के लिए मार्च में 40 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई थी। इसे अस्पताल पर पूरी तरह खर्च किया जा चुका है। बजट खत्म होने के बाद अब अस्पताल प्रशासन ने अंदरूनी काम को आगे बढ़ाने के लिए सरकार को 1.65 करोड़ रुपये के नए बजट का प्रस्ताव भेजा है। इस राशि से अस्पताल के भीतर वार्ड और ओपीडी तैयार किए जाएंगे।
अस्पताल का बाहरी निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है, लेकिन अंदर का काफी काम अभी बाकी है। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, अंदरूनी काम बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि हर वार्ड और ओपीडी को विशेषज्ञ डॉक्टरों की मांग और मरीजों की सहूलियत को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है। इसमें किसी भी तरह की तकनीकी चूक भविष्य में बड़ी परेशानी खड़ी कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस महत्वाकांक्षी अस्पताल परियोजना पर सरकार अब तक 117 करोड़ रुपये की भारी-भरकम राशि खर्च कर चुकी है। अस्पताल को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के लिए प्रशासन ने करोड़ों रुपये की एडवांस मशीनों का प्रस्ताव भी सरकार को भेजा है। इनमें एमआरआई, एक्स-रे और अल्ट्रासाउंड जैसी आधुनिक मशीनें शामिल हैं। इन मशीनों को स्थापित करने के लिए वार्डों और जगहों का चयन कर लिया गया है। वहां भी अंदरूनी काम शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

अस्पताल के निर्माण के बाद मरीजों को विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सरकार द्वारा दिए 40 करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। अंदर के काम को जल्द पूरा करने के लिए 1.65 करोड़ रुपये का नया प्रस्ताव भेजा गया है। बजट स्वीकृत होते ही काम में तेजी लाई जाएगी, ताकि मरीजों को जल्द से जल्द नए अस्पताल की सुविधा मिल सके।

डॉ. राकेश पंवार, चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed