सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Bhatouli defeated Goyla; Mittu scored a magnificent century.

Solan News: भटौली ने गोयला को हराया, मिट्टू का शानदार शतक

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामशहर के नेर में रात्रि क्रिकेट प्रतियोगिता में खेले चार मैच

संवाद न्यूज एजेंसी
रामशहर(सोलन)। क्षेत्र के नेर गांव में रात्रि क्रिकेट टूर्नामेंट में 16 जून की रात क्रिकेट प्रेमियों को रोमांच और उत्साह से भरपूर मुकाबले देखने को मिले। टूर्नामेंट के दौरान चार मैच खेले गए। इस अवसर पर नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक केएल ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
पहला मुकाबला भटौली और गोयला के बीच खेला गया। भटौली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 144 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम मिट्टू ने नाबाद 107 रनों की शतकीय पारी खेली। 145 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोयला की टीम भटौली के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी और मात्र 72 रनों पर ढेर हो गई। भटौली ने मुकाबला एकतरफा अंदाज में अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे मुकाबले में जमराड़ी और तमडोह की टीमें आमने-सामने थीं। जमराड़ी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 71 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी तमडोह की टीम दबाव में दिखाई दी और 52 रन ही बना सकी। जमराड़ी ने मैच जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed