{"_id":"6a32915233cb9026f707e897","slug":"instructions-for-applying-to-scouts-and-guides-solan-news-c-176-1-ssml1040-171798-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्काउट एंड गाइड के लिए आवेदन करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्काउट एंड गाइड के लिए आवेदन करने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में इकाइयां गठित
स्कूल प्रबंधकों को उपनिदेशक को देनी होगी रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के सभी सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में विद्यार्थियों को स्काउट एंड गाइड से जोड़ने के लिए शिक्षा विभाग ने कमर कस ली है। विभाग की ओर से सभी प्राथमिक और माध्यमिक पाठशालाओं के मुख्य अध्यापकों और प्रबंधकों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वे अपने-अपने स्कूलों में स्काउट एंड गाइड यूनिट शुरू करने के लिए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।
जिले के सभी उच्च और वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों में स्काउट एंड गाइड की इकाइयां पहले ही सफलतापूर्वक गठित की जा चुकी हैं। अब इसी तर्ज पर प्राथमिक और माध्यमिक स्तर के बच्चों में भी अनुशासन, देशप्रेम और सामाजिक सेवा की भावना विकसित करने के लिए इन इकाइयों का विस्तार जमीनी स्तर पर किया जा रहा है। शिक्षा उपनिदेशक उच्च शिक्षा गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि सभी स्कूल प्रबंधकों को इस संबंध में की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट उपनिदेशक कार्यालय को सौंपने के लिए कहा गया है। इस रिपोर्ट में स्कूलों को यह स्पष्ट करना होगा कि उन्होंने स्काउट एंड गाइड यूनिट के लिए आवेदन किया है या नहीं, और यदि प्रक्रिया लंबित है तो उसका क्या कारण है।
विभाग का मानना है कि छोटी उम्र से ही बच्चों को स्काउट एंड गाइड की गतिविधियों में शामिल करने से उनका शारीरिक और मानसिक विकास बेहतर तरीके से होता है। आपातकालीन स्थितियों में प्रबंधन, कैंपिंग और समाज सेवा जैसे गुण सीखने से बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ता है। आदेशों का पालन न करने वाले और समय पर रिपोर्ट न सौंपने वाले स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जा सकती है।