Himachal Crime: बद्दी में तीन स्पा सेंटरों पर एक साथ कार्रवाई, 7 युवतियां रेस्क्यू; पुलिस की सख्त चेतावनी
सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में पुलिस ने साईं रोड स्थित तीन स्पा सेंटरों पर एक साथ दबिश देकर कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान सात युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद उन्हें परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने तीनों स्पा सेंटरों के संचालकों और मैनेजरों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में स्पा सेंटरों की आड़ में कथित अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस उपाधीक्षक योगराज चंदेल के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों ने साईं रोड स्थित तीन स्पा सेंटरों पर एक साथ दबिश दी। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान वहां कथित अनैतिक एवं अवैध गतिविधियां सामने आईं। कार्रवाई के दौरान सात युवतियों को सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। पुलिस के अनुसार रेस्क्यू की गई युवतियों की सुरक्षा और गरिमा का ध्यान रखते हुए आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं। इसके बाद उन्हें उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
तीन स्पा सेंटरों पर एक साथ कार्रवाई
पुलिस टीमों ने साईं रोड पर संचालित बेस्ट थाई स्पा, बंबू स्पा और मंत्रा द वेलनेस स्पा में एक साथ जांच अभियान चलाया। पुलिस ने तीनों प्रतिष्ठानों की गहन जांच की। अधिकारियों के अनुसार जांच के दौरान कथित तौर पर अवैध गतिविधियां संचालित होती पाई गईं। इसके बाद पुलिस ने मौके पर मौजूद सात युवतियों को सुरक्षित बाहर निकाला और आवश्यक प्रक्रिया पूरी की।
संचालकों और मैनेजरों पर केस
पुलिस ने बताया कि तीनों स्पा सेंटरों के मालिकों और प्रबंधकों के खिलाफ पुलिस थाना बद्दी में संबंधित धाराओं के तहत मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने मौके से जुटाए गए साक्ष्यों और तथ्यों को जांच का हिस्सा बनाया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के आधार पर की जा रही है।
पुलिस अधीक्षक विनोद धीमान ने स्पष्ट किया कि व्यावसायिक प्रतिष्ठानों या स्पा सेंटरों की आड़ में किसी भी तरह की गैर-कानूनी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है। भविष्य में भी ऐसे प्रतिष्ठानों की जांच जारी रहेगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।