सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BBN Cricket League in Baddi from 20th

Solan News: बद्दी में बीबीएन क्रिकेट लीग 20 से

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। बीबीएन में होने वाली बीबीएन क्रिकेट लीग के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की ओर से क्रिकेट लीग सीजन-6 का आयोजन 20 से 23 मार्च तक बद्दी के निमंत्रण पैलेस में किया जाएगा। इस अवसर पर बीबीएनआईए के अध्यक्ष वाईएस गुलेरिया और टूर्नामेंट के संयोजक मुकेश जैन ने लीग को सफल बनाने के लिए सभी से सहयोग की अपील की है। उन्होंने बताया कि लीग का उद्देश्य ‘क्लीन बद्दी’ और ‘ग्रीन बद्दी’ का संदेश देना है। बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ इंडस्ट्रीज एसोसिएशन द्वारा आयोजित सद्भावना प्रतियोगिता में 12 टीमें भाग लेंगी। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के लिए आयु सीमा 30 वर्ष निर्धारित की है। आयोजकों का कहना है कि इस आयोजन के माध्यम से खेल भावना को बढ़ावा देने के साथ-साथ सामाजिक संदेश भी दिया जाएगा। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed