सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Central Primary School Chamat Bhadech released magazine and annual calendar

Solan News: केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला चामत भड़ेच ने जारी की पत्रिका और वार्षिक कैलेंडर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Central Primary School Chamat Bhadech released magazine and annual calendar
चामत भडे़च स्कूल में मुख्याति​थि स्कूल पत्रिका और वा​र्षिक कैलेंडर का विमोचन करते हुए। स्रोत स्
विज्ञापन
पत्रिका में बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों और उपलब्धियों को दिया स्थान
Trending Videos

कैलेंडर में पूरे वर्ष आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों का दिया गया है ब्योरा
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। विकास खंड सोलन के तहत आने वाली राजकीय केंद्रीय प्राथमिक पाठशाला चामत भड़ेच जिला का पहला ऐसा स्कूल बन गया है, जिसने अपनी पत्रिका और वार्षिक कैलेंडर तैयार किया है। पत्रिका में बच्चों की रचनात्मक गतिविधियों और स्कूल की उपलब्धियों को शामिल किया गया है। वार्षिक कैलेंडर में आगामी खेलकूद, वार्षिक और अन्य गतिविधियों की सूची दर्शाई गई है। पत्रिका और कैलेंडर तैयार करना बड़े-बड़े शिक्षण संस्थानों के लिए भी चुनौतीपूर्ण होता है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्र के इस स्कूल ने इसे सफलतापूर्वक तैयार किया। मंगलवार को उप जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक शिक्षा राजकुमार पराशर और खंड शिक्षा अधिकारी एचआर चंदेल ने स्कूल में आयोजित कार्यक्रम के दौरान इसका विमोचन किया। कार्यक्रम के दौरान समुदाय सहभागिता कार्यक्रम, नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत और रेडिनेस मेला भी आयोजित किया गया। पत्रिका के सफल संपादन का श्रेय संपादक बिंदु महाजन को दिया गया। कार्यक्रम में सीएचटी किशोरी राणा, पंचायत प्रधान गणेश दत्त, एसएमसी प्रधान दिनेश शर्मा, प्रधानाचार्य रूपांजलि गोयल, कमलेश ठाकुर, मोहन लाल, नेहा चौहान, तेजेंद्र सहित अभिभावक, स्कूल प्रबंधन समिति के सदस्य और स्थानीय समुदाय के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यालय और समुदाय के बीच संबंधों को मजबूत करना और नए विद्यार्थियों को विद्यालय से जोड़ना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed