{"_id":"69b9add72fd205dc13070070","slug":"five-people-including-two-diet-trainees-were-bitten-by-a-stray-dog-solan-news-c-176-1-ssml1041-165260-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: डाइट के दो प्रशिक्षुओं समेत पांच लोगों को लावारिस कुत्ते ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: डाइट के दो प्रशिक्षुओं समेत पांच लोगों को लावारिस कुत्ते ने काटा
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में कुत्तों का आंतक, डाइट कैंपस से बाहर निकलना हुआ मुश्किल
अन्य वार्डों में कुत्तों की भरमार, नगर निगम ने नहीं निकाला समाधान
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर में लावारिस कुत्तों के आतंक से लोग दहशत में हैं। मंगलवार को पांच लोगों को काटने के मामले सामने आए। इसके अलावा क्षेत्रीय अस्पताल में छह पुराने मामलों समेत कुल 11 लोग एंटी रेबीज वैक्सीन लगाने के लिए पहुंचे। हालांकि छह मामले दूसरी बार की वैक्सीन लगाने के रहे। जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह डाइट सोलन के मुख्य द्वार पर एक लावारिस कुत्ता प्रशिक्षुओं के पीछे दौड़ा। गनीमत रही कि स्थानीय लोगों के आवाज मारने पर वह भाग गया। इससे पहले 14 नवंबर को इसी कुत्ते ने डाइट के दो प्रशिक्षुओं और तीन स्थानीय लोगों को काट दिया था। ये सभी लोग क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में एंटी रैबीज वैक्सीन लगा रहे हैं। इसकी शिकायत प्रशिक्षुओं ने डाइट प्रिसिंपल को दी है। उन्होंने इसकी एक लिखित शिकायत नगर निगम को भी भेजी है। घायल लोगों का कहना है कि वह सुबह-सुबह अपने कामकाज को लेकर घरों से निकले थे कि कुत्ते के हमले के बाद इन्हें अस्पताल पहुंचना पड़ा। अभी तक कुत्ते का कोई पता नहीं लग पाया है। यह भी पता नहीं लगा है कि कुत्ता पागल था या नहीं। उधर, डाइट सोलन के प्रिसिंपल डॉ. शिव कुमार शर्मा ने बताया कि डाइट परिसर में लावारिस कुत्ते पहुंच रहे हैं। प्रशिक्षु बाहर जाने से भी डर रहे हैं। दो प्रशिक्षुओं और तीन स्थानीय लोगों को एक ही कुत्ते ने काटा है। इसकी शिकायत नगर निगम को भी दे दी है। वहीं क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के एमएस डॉ. राकेश पंवर ने बताया कि अस्पताल में रोजाना कुत्तों के काटने के मामले आ रहे हैं। मंगलवार को 11 लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई है।
वार्डों में कुत्तों की भरमार, लोग लाचार
शहर के सभी वार्डों में कुत्तों की भरमार है, लेकिन नगर निगम कोई समाधान नहीं निकाल रहा है। रोजाना अस्पताल में पांच से छह मामले कुत्तों के काटने के पहुंच रहे हैं।
Trending Videos