सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP to celebrate Dr. Bhimrao Ambedkar's birth anniversary at booth level

Solan News: भाजपा बूथ स्तर पर मनागी डॉ.भीमराव आंबेडकर की जयंती

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 12 Apr 2026 11:49 PM IST
विज्ञापन
BJP to celebrate Dr. Bhimrao Ambedkar's birth anniversary at booth level
भारतीय जनता पार्टी शहरी मंडल सोलन की मासिक बैठक के दौरान दीप जलाते मंडल के अध्यक्ष शैलेंद्र गुप
विज्ञापन
पार्टी कार्यालय में हुई भाजपा शहरी मंडल की मासिक बैठक
Trending Videos

नगर निगम चुनाव को लेकर भी तैयार की रणनीति
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा शहरी मंडल की मासिक बैठक पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने की। बैठक में आगामी कार्यक्रमों एवं संगठनात्मक गतिविधियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती को बूथ स्तर पर मनाने की योजना तैयार की गई। साथ ही मंडल स्तर पर भी भव्य कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इसके अतिरिक्त आगामी नगर निगम चुनावों की तैयारियों को लेकर भी रणनीति बनाई गई और कार्यकर्ताओं से सक्रिय रूप से जुटने का आह्वान किया गया। बैठक में शहर के ज्वलंत मुद्दों पर चिंता व्यक्त करते हुए सरकार से मांग की गई कि सोलन में बढ़ते नशे पर तुरंत प्रभावी कार्रवाई की जाए। शैलेंद्र गुप्ता ने कहा कि नशे के कारण सामाजिक अपराध बढ़ रहे हैं और युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में पड़ रहा है, जबकि सरकार नशा तस्करों पर रोक लगाने में विफल साबित हो रही है। शहर की खराब सड़कों की स्थिति पर भी नाराजगी जताई गई। नगर निगम के विकास कार्यों के ठप होने पर भी चिंता व्यक्त की गई। आंजी क्षेत्र में जलशक्ति विभाग की ओर से पानी की आपूर्ति एवं गुणवत्ता को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए गए। इस बैठक में मंडल महामंत्री धर्मेंद्र ठाकुर, उपाध्यक्ष दिनेश शुक्ला, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, सचिव राजू कुंद्रा, रेनुका कालसी, जिला मीडिया प्रभारी संजीव मोहन, जिला महिला मोर्चा महामंत्री विशाखा, महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रिया, युवा मोर्चा अध्यक्ष राहुल शर्मा, अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष राज तिलक नेगी, ग्राम केंद्र प्रभारी मुकेश शर्मा, कुशाग्र गौतम, अनुसूचित जाति महामंत्री शिशुपाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed