सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   BJP workers listened to the Prime Minister's Mann Ki Baat at all booths.

Solan News: भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभी बूथों पर सुनी प्रधानमंत्री के मन की बात

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष 116 नंबर बूथ सेर पर रहे मुख्यातिथि
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम मन की बात के 132वें एपिसोड को सोलन ग्रामीण मंडल के विभिन्न बूथों पर सुना गया। बूथ नंबर-116 (सेर) पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष रत्न सिंह पाल मुख्यातिथि रहे। उनके साथ प्रदेश कार्यसमिति सदस्य (आईटी विभाग) आरुष गुप्ता भी उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल महामंत्री विजय ठाकुर ने की, जिसमें कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस अवसर पर बीएलए विक्रांत शर्मा, बूथ पालक राम मेहता, वरिष्ठ नेता एवं किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य इंद्र सिंह मेहता, देशराज समेत अन्य बूथ कार्यकर्ता मौजूद थे। सभी ने प्रधानमंत्री के जन-कल्याणकारी संदेशों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया। मुख्यातिथि ने कहा कि मन की बात समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में जनभागीदारी बढ़ाने का प्रभावी माध्यम बन चुका है। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए पूर्व में जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी बूथों पर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित की गई थीं। कार्यक्रम से पहले एसआईआर विषय पर भी सार्थक चर्चा आयोजित की गई। इसके अलावा, बूथों को कार्यक्रम के उपरांत फोटो अपलोड, रिपोर्टिंग और व्हाट्सएप समूहों में जानकारी साझा करने के निर्देश दिए गए थे। कार्यक्रम में भाजपा सोलन ग्रामीण मंडल के अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed