{"_id":"6a7dc7ed5042b36269064d8c","slug":"bsnl-sim-available-for-one-rupee-solan-news-c-176-1-ssml1041-176423-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एक रुपये में मिलेगी बीएसएनएल सिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एक रुपये में मिलेगी बीएसएनएल सिम
विज्ञापन
सोलन में प्रेस वार्ता करते बीएसएनएल के महाप्रबंधक और मौजूद अन्य अधिकारी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोजाना मिलेगा एक जीबी डेटा, अनलिमिटेड फ्री वॉयस कॉल भी
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बीएसएनएल ने निकाली विशेष स्कीम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भारत संचार निगम लिमिटेड(बीएसएनएल) ने अपने ग्राहकों के लिए विशेष फ्रीडम ऑफर की घोषणा की है। सोलन में आयोजित एक पत्रकारवार्ता के दौरान बीएसएनएल के महाप्रबंधक जसपाल सिंह ने कंपनी द्वारा शुरू की गई कई नई योजनाओं और सेवाओं की जानकारी दी।
महाप्रबंधक जसपाल सिंह ने बताया कि इस विशेष ऑफर के तहत उपभोक्ताओं को मात्र 1 रुपये में बीएसएनएल की नई सिम उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें वैधता 24 दिन, डेटा 1 जीबी रोजाना, वॉयस कॉल पूरी तरह से अनलिमिटेड और 100 एसएमएस प्रतिदिन शामिल किए है। इसके अलावा मोबाइल ऑफर के साथ ही कंपनी ने हाई-स्पीड इंटरनेट और मनोरंजन के शौकीनों के लिए फ्रीडम फाइबर प्लान भी पेश किया है। 1,111 प्रति माह की शुरुआती कीमत पर ग्राहकों को दिया जाएगा। इसमें 88 रुपये की छूट दी गई है। इसके साथ बीएसएनएल के मोबाइल ग्राहक अब एप के जरिए टेंगो द्वारा संचालित बीएसएनएल मनोरजन टीवी का मुफ्त लाभ उठा सकते हैं। इसके माध्यम से यूजर्स अपने स्मार्टफोन पर विभिन्न लाइव टीवी चैनल्स और ऑन-डिमांड कंटेंट देख सकेंगे। दूरदराज और दुर्गम क्षेत्रों के लिए बीएसएनएल ऐटेलाइट आधारित वॉयस संचार सुविधा प्रदान कर रहा है। यह सेवा उन कठिन भौगोलिक परिस्थितियों वाले इलाकों में कनेक्टिविटी बनाए रखने में बेहद मददगार साबित होगी जहां सामान्य मोबाइल नेटवर्क की पहुंच सीमित है।