{"_id":"6a7db051a7f1e9cf9d063316","slug":"subathu-cantonment-board-organized-a-grand-tricolour-march-solan-news-c-176-1-sln1014-176390-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: छावनी परिषद सुबाथू ने निकाली भव्य तिरंगा पदयात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: छावनी परिषद सुबाथू ने निकाली भव्य तिरंगा पदयात्रा
Fri, 14 Aug 2026 12:22 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य अधिशासी अधिकारी रहे विशेषतौर पर मौजूद
संवाद न्यूज एजेंसी
सुबाथू(सोलन)। स्वतंत्रता दिवस को लेकर वीरवार को छावनी परिषद सुबाथू की ओर से सुबाथू बाजार क्षेत्र में तिरंगा पदयात्रा का आयोजन किया गया। देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय गौरव को समर्पित इस यात्रा का नेतृत्व छावनी परिषद सुबाथू के मुख्य अधिशासी अधिकारी निशांत गुप्ता किया। इस तिरंगा पदयात्रा में छावनी परिषद के समस्त कार्यालय स्टाफ, वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने अत्यंत उत्साह और ऊर्जा के साथ भाग लिया। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा थामे और भारत माता की जय के नारे लगाते हुए स्कूली बच्चों और परिषद के कर्मचारियों ने पूरे बाजार क्षेत्र की परिक्रमा की। इस दौरान पूरा सुबाथू कैंट राष्ट्रप्रेम के रंग में सराबोर नजर आया।
इस अवसर पर मुख्य अधिशासी अधिकारी निशांत गुप्ता ने सभी को आगामी स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि यह पदयात्रा हमारे देश के अमर शहीदों के बलिदान को याद करने और युवा पीढ़ी में राष्ट्रीय एकता व अखंडता की भावना को सुदृढ़ करने का एक अनूठा प्रयास है। उन्होंने कार्यक्रम को भव्य और अनुशासित रूप से सफल बनाने के लिए सभी स्कूली विद्यार्थियों, शिक्षकों, छावनी परिषद के स्टाफ और स्थानीय नागरिकों का आभार व्यक्त किया।