{"_id":"6a7db1c0af45234357088a0c","slug":"approval-granted-for-the-treatment-of-the-ailing-gudiya-at-a-private-hospital-in-chandigarh-solan-news-c-176-1-ssml1044-176391-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बीमार गुड़िया को चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार कराने की दी स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बीमार गुड़िया को चंडीगढ़ के निजी अस्पताल में उपचार कराने की दी स्वीकृति
Fri, 14 Aug 2026 12:28 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला मे प्रकाशित न्यूट की कटिंग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2015 में मृतक के पेंशन के लिए परिजनों से मंगाए गए थे सभी दस्तावेज
सरकारी अस्पताल में एस्टीमेट में कटौती न करने का दिलाया भरोसा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) के मासिक सुविधा समागम में उठाए गए मुद्दों पर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है, जिस पर कामगार नेताओं और उद्यमियों ने संतोष जताया है। सुविधा समागम में कामगार नेताओं ने मामला उठाया था कि 2015 में मृत रामस्वरूप के आश्रितों को पेंशन नहीं मिल रही है। ईएसआई अधिकारियों पर टालमटोल का आरोप लगाया। ईएसआई मजदूरों को चिंता से मुक्ति दिलाने के बजाय परेशानी में डाल रहा है। इस पर निगम ने मृतक मजदूर के दस्तावेज मंगवा लिए हैं और इस पर नए सिर से कार्रवाई होगी।
बीमित गुड़िया के ऑपरेशन में देरी पर भी चिंता व्यक्त की थी। उसे तत्काल रेफर किया जाना चाहिए था। समागम के बाद निगम के अधिकारियों ने गुड़िया को चंडीगढ़ के एक प्राइवेट अस्पताल में रेफर कर दिया है। 9 अगस्त को एक घायल मजदूर के इलाज में हो रही देरी का भी मुद्दा उठाया गया है। जिस पर निगम ने संज्ञान लेते हुए उसे अब अस्पताल में भर्ती कराया गया और उसका उपचार चल रहा है। संयुक्त निदेशक ने बताया कि सुविधा समागम में कामगार नेता व उद्योगपतियों की ओर से जो भी मामले उठाए गए थे उन पर कार्रवाई शुरू कर दी है। उन्होंने सरकारी अस्पताल में रेफर होने वाली मजदूरों के एस्टीमेट में कटौती न करने की भी बात कही है।