फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Dharmpur Hospital receives ultrasound machine; free service to be available.

Solan News: धर्मपुर अस्पताल को मिली अल्ट्रासाउंड मशीन, मिलेगी निशुल्क सुविधा

Fri, 14 Aug 2026 12:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 14 Aug 2026 12:36 AM IST
विज्ञापन
मरीजों को नहीं जाना पड़ेगा निजी क्लीनिक, अगले सप्ताह तक होगी इंस्टाॅल
विज्ञापन

दुर्घटना पीड़ितों और स्थानीय लोगों को मिलेगी बड़ी राहत
निजी क्लीनिकों में खर्च करने पड़ रहे थे 600-700 रुपये
रेडियोलॉजिस्ट की स्वीकृति के लिए स्वास्थ्य विभाग को भेजा प्रस्ताव

सुरेंद्र ठाकुर
धर्मपुर(सोलन)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुर में जल्द ही मरीजों को अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने जा रही है। लंबे इंतजार के बाद अस्पताल को अल्ट्रासाउंड मशीन उपलब्ध करा दी गई है। मशीन अस्पताल परिसर में पहुंच चुकी है और प्रशासन इसे स्थापित करने के लिए कमरे व अन्य आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया है। अगले सप्ताह तक मशीन के फिट होने की संभावना है।
अस्पताल में रोजाना औसतन 20 मरीज अल्ट्रासाउंड की जांच के लिए आते हैं। पिछले कई सालों से सुविधा न होने के कारण मरीजों को मजबूरन निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ता था, जहां उनसे 600 से 700 रुपये तक वसूले जाते थे। सरकारी अस्पताल में यह सुविधा शुरू होने से मरीजों का अल्ट्रासाउंड निशुल्क या सरकारी रियायती दरों पर हो सकेगा, जिससे स्थानीय लोगों और गरीब परिवारों को आर्थिक रूप से बड़ी राहत मिलेगी। धर्मपुर अस्पताल राष्ट्रीय राजमार्ग के बिल्कुल समीप स्थित है। आए दिन हाईवे पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं के घायलों को तुरंत अल्ट्रासाउंड जांच की जरूरत होती थी, लेकिन सुविधा के अभाव में उन्हें अन्यत्र रेफर करना पड़ता था। अब इस मशीन के लगने से आपातकालीन स्थिति में मरीजों का तुरंत इलाज संभव हो सकेगा। इससे पूर्व अस्पताल में एक्सरे मशीन भी स्थापित की जा चुकी है।
विज्ञापन


इनसेट
रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के बाद शुरू होगी सेवा
हालांकि, अल्ट्रासाउंड मशीन का संचालन करने के लिए रेडियोलॉजिस्ट की उपलब्धता अनिवार्य है। अस्पताल प्रशासन इसके लिए रेडियोलॉजिस्ट का पद स्वीकृत कराने की प्रक्रिया में लगा हुआ है। बीएमओ डॉ. परमिंदर सिंह ने कहा अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन पहुंच गई है और इससे मरीजों को बहुत बड़ा लाभ मिलेगा। रेडियोलॉजिस्ट के पद की स्वीकृति के लिए मामला स्वास्थ्य विभाग को भेज दिया गया है। सरकार की ओर से रेडियोलॉजिस्ट की तैनाती होते ही यह सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed