{"_id":"6a7db4f9ee9b1c4d9703f445","slug":"pensioners-demand-arrears-based-on-revised-pay-scales-and-a-15-da-hike-solan-news-c-176-1-sln1003-176374-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पेंशनरों ने उठाई संशोधित वेतनमान का एरियर, 15 प्रतिशत डीए देने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पेंशनरों ने उठाई संशोधित वेतनमान का एरियर, 15 प्रतिशत डीए देने की मांग
Fri, 14 Aug 2026 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन की मासिक बैठक में मौजूद से
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त संघ की दाड़लाघाट एवं नम्होल इकाई की बैठक संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड सेवानिवृत्त एसोसिएशन की दाड़लाघाट एवं नम्होल इकाई ने मासिक बैठक की। निकु राम चौधरी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। एसोसिएशन ने कई महत्वपूर्ण मांगें उठाईं, जिनमें वित्तीय लाभों का भुगतान प्रमुख था।
एसोसिएशन ने वर्ष 2016 से 2022 तक के संशोधित वेतनमान का एरियर एकमुश्त जारी करने की मांग की। इसके साथ ही 15 फीसदी महंगाई भत्ते की अदायगी भी जल्द करने पर जोर दिया गया। अध्यक्ष प्रेम केशव ने चिकित्सा बिलों की लंबित अदायगी और अन्य वित्तीय देनदारियों का भुगतान प्राथमिकता से करने को कहा। उन्होंने बताया कि 1990 के दशक में प्रदेश के शत-प्रतिशत विद्युतीकरण में अहम भूमिका निभाने वाले कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के बाद भी जायज वित्तीय लाभ नहीं मिल रहे। प्रेम केशव ने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए बिजली बोर्ड प्रबंधन से इन मामलों को गंभीरता से लेने का आग्रह किया।
प्रेम केशव ने कहा कि बिजली बोर्ड में कुछ ऐसे कर्मचारी हैं, जिन्होंने बीस वर्ष से अधिक सेवाएं दीं। हालांकि, सर्विस रिकॉर्ड उपलब्ध न होने के कारण आज तक उनकी पेंशन संबंधी प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। ऐसे कर्मचारी लंबे समय से परेशानी झेल रहे हैं। उन्होंने प्रबंधन से लंबित प्रकरणों का जल्द निपटारा करने का आग्रह किया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के चिकित्सा बिलों की अदायगी न होने से भी उन्हें आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
सड़क निर्माण और सामाजिक चिंताएं
बैठक में ग्राम पंचायत रौड़ी और दाड़लाघाट की एंबुलेंस सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत का मुद्दा भी उठाया गया। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने बताया कि इन सड़कों से संबंधित अनुमान पिछले करीब दो वर्षों से लंबित पड़े हैं। उन पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने चिंता जताई कि विधायक द्वारा भी विभागीय अधिकारियों के संज्ञान में समस्या लाए जाने के बावजूद समाधान नहीं हो रहा है। सेवानिवृत्त कर्मचारियों ने समाज में बढ़ती नशे की समस्या पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने सभी सदस्यों से युवा पीढ़ी को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। अध्यक्ष प्रेम केशव ने एसोसिएशन की मासिक बैठकों में अधिक संख्या में भाग लेने का आग्रह किया।