फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Shalughat road in Darlaghat closed for six days, 5,000 people affected; protest threatened.

Solan News: दाड़लाघाट में शालूघाट मार्ग छह दिनों से बंद, 5000 लोग प्रभावित<bha>;</bha> आंदोलन की चेतावनी

Fri, 14 Aug 2026 12:46 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Fri, 14 Aug 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Shalughat road in Darlaghat closed for six days, 5,000 people affected; protest threatened.
शालूघाट में पहाड़ी गिरने से बंद खारसी-कंधर-बेरल मार्ग का दृश्य। (उपप्रधान)
5000 से अधिक लोग परेशान, एचआरटीसी की तीन बसें भी कई दिनों से फंसी
विज्ञापन

एक सप्ताह से बंद पड़ी है सड़क, ग्रामीणों में भारी रोष, आंदोलन की चेतावनी


संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। क्षेत्र की ग्राम पंचायत बागा-करोग, खारसी और कंधर-बेरल को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग पिछले छह-सात दिनों से अवरुद्ध है। शालूघाट में लगातार पहाड़ियां गिरने के कारण यह मार्ग बंद हो गया है। इससे तीनों पंचायतों के 5000 से अधिक लोग प्रभावित हो रहे हैं।
लोगों का मुख्यालय, स्कूल और अन्य जरूरी कार्यों के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित है। ग्राम पंचायत बागा-करोग के उपप्रधान रामपाल शर्मा ने बताया कि हिमाचल पथ परिवहन निगम की तीन बसें भी सात-आठ दिनों से सड़क पर खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि सड़क बंद होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रामपाल शर्मा ने अल्ट्राटेक कंपनी पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि प्लांट होने के बावजूद कंपनी ने सड़क बहाली के लिए मशीनरी या मदद नहीं दी। उन्होंने कहा कि कंपनी लोक कल्याण की बात करती है। परंतु इस संकट की घड़ी में सहयोग नहीं किया जा रहा है। उन्होंने जिला प्रशासन, लोक निर्माण विभाग और अल्ट्राटेक कंपनी प्रबंधन से मार्ग को प्राथमिकता पर बहाल करने की मांग की। रामपाल शर्मा ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर सड़क नहीं खुली तो तीनों पंचायतों के लोग आंदोलन करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसी स्थिति में प्रशासन और कंपनी प्रबंधन जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन


आवश्यक वस्तुओं की कमी
सड़क बंद होने के कारण तीनों पंचायतों के सरकारी राशन डिपो में खाद्य सामग्री समाप्त हो चुकी है। इससे स्थानीय लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की है। उन्होंने सड़क बहाल करने और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आवागमन और सुरक्षा चिंताएं
मार्ग अवरुद्ध होने से लोगों का दैनिक आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। स्कूल जाने वाले बच्चों और मुख्यालय जाने वालों को दिक्कत हो रही है। रामपाल शर्मा ने जान-माल की अनहोनी की स्थिति में जिम्मेदारी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि यदि कोई व्यक्ति बीमार पड़ता है तो उसे अस्पताल ले जाना मुश्किल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed