{"_id":"6a7dca9179150be14300a60c","slug":"himachal-transport-pensioners-demanded-a-resolution-to-their-pending-demands-and-financial-issues-solan-news-c-176-1-ssml1044-176405-2026-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: हिमाचल परिवहन पेंशनरों ने लंबित मांगों और वित्तीय समस्याओं के समाधान की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: हिमाचल परिवहन पेंशनरों ने लंबित मांगों और वित्तीय समस्याओं के समाधान की मांग की
Fri, 14 Aug 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 14 Aug 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
नालागढ़ में एचआरटीसी के सेवानिवृत कर्मचारी कल्याण मंच की बैठक में भाग लेते हुए पेंशनर- स्रोत- पे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नालागढ़ इकाई की बैठक संपन्न
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नालागढ़ इकाई की मासिक बैठक वीरवार को हुई। यह बैठक नालागढ़ परिवहन कार्यशाला स्थित माता दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित की गई। इकाई अध्यक्ष नंद लाल की अध्यक्षता में पेंशनरों की लंबित मांगों और वित्तीय समस्याओं पर विचार हुआ।
बैठक में प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष अजमेर ठाकुर, प्रदेश उपाध्यक्ष राम स्वरूप और जिला अध्यक्ष भीम सिंह उपस्थित रहे। पेंशनरों ने 1 जनवरी 2016 से लागू नए वेतनमान के अनुसार लंबित एरियर के भुगतान की मांग की। इसमें लीव इनकैशमेंट, डीसीआरजी और डीए के एरियर शामिल थे। उन्होंने लंबित डीए की किस्तें एरियर सहित जारी करने की भी मांग उठाई। पूर्व में घोषित डीए किस्तों के बकाया एरियर का भुगतान भी मांगा गया। 70 और 75 वर्ष की आयु पूरी करने वाले पेंशनरों को अतिरिक्त पेंशन लाभ का एरियर देने की मांग की गई। यह लाभ सरकार की तर्ज पर क्रमशः 5, 10 और 15 फीसदी देने की बात कही गई। परिवहन निगम के कंडक्टरों को 20 वर्ष की सेवा पर वेतनवृद्धि का लाभ देने की मांग भी प्रमुखता से रखी गई।
पेंशनरों ने पेंशन भुगतान के लिए बजट में स्थायी प्रावधान करने की मांग की। प्रत्येक माह की पहली तारीख को पेंशन जारी करने की भी मांग रखी गई। सितंबर 2025 के बाद सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पेंशन लाभ जारी करने की मांग हुई। उनके अन्य वित्तीय लाभ भी शीघ्र जारी करने को कहा गया। लंबित एरियर की 50 हजार रुपये की किस्त कर्मचारियों और पेंशनरों को जारी करने की भी मांग की गई।
विज्ञापन
मंच ने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार और निगम प्रबंधन पेंशनरों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं हैं। पेंशनरों ने मुख्यमंत्री और परिवहन मंत्री से आग्रह किया। उन्होंने पूर्व में दिए गए आश्वासन के अनुसार वार्ता कर समाधान की मांग की। लंबित वित्तीय मांगों और अन्य ज्वलंत समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करवाने को कहा गया। बैठक में सभी प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किए गए।