सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Cadets were trained in stripping and operating the rifle.

Solan News: कैडेट्स को राइफल खोलने, चलाने की दी ट्रेनिंग

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
Cadets were trained in stripping and operating the rifle.
एनसीसी शिविर में फायरिंग पोजीशन का प्रशिक्षण प्राप्त करती कैडेट्स। संवाद
विज्ञापन
एनसीसी शिविर प्रदेश के 460 कैडेट्स ले रहे भाग

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रथम एचपी (ब्वॉयज) बटालियन सोलन की ओर से चितकारा यूनिवर्सिटी परिसर में 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन एनसीसी कैडेट्स के लिए व्यावहारिक सत्र आयोजित किए गए। कैंप के तीसरे दिन कैडेट्स को मैप रीडिंग, मिलिट्री सिग्नल्स और राइफल्स की तकनीकी जानकारी दी गई।
दिन की शुरुआत कैडेट्स के शारीरिक व्यायाम (पीटी) सत्र से हुई। इसके बाद कैडेट्स के सर्वांगीण विकास के लिए शैक्षणिक सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में कैडेट्स को .22 राइफल की फायरिंग पोजीशन की जानकारी दी गई। इसके साथ ही उन्हें 7.67 एमएम राइफल्स को तकनीकी रूप से खोलने और दोबारा जोड़ने का अभ्यास करवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के दौरान अलग-अलग सत्रों में विशेषज्ञों ने कैडेट्स का मार्गदर्शन किया। इसमें पूर्व सैनिक सूबेदार सुशील सिंह ने बच्चों को मैप रीडिंग की बारीकियां समझाईं और मिलिट्री सिग्नल की महत्वपूर्ण जानकारी साझा की। एक अन्य विशेष सत्र में एएनओ नीरज राठौर ने आज के दौर की सबसे बड़ी जरूरत यानी साइबर सिक्योरिटी के बारे में बच्चों को जागरूक किया। पूर्व सैनिक सूबेदार गोपाल सिंह और पूर्व सैनिक हवलदार सर्वजीत सिंह ने कैडेट्स को राइफल्स के रख-रखाव और संचालन की विस्तृत जानकारी दी।
विज्ञापन

23 जून तक चलेगा शिविर
वार्षिक प्रशिक्षण शिविर 23 जून तक आयोजित किया जा रहा है। इसमें प्रदेश के विभिन्न शिक्षण संस्थानों से आए 460 एनसीसी कैडेट्स और 43 पीआई स्टाफ सदस्य भाग ले रहे हैं। यह पूरा शिविर कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजीव थॉमस और एडम ऑफिसर कर्नल एएस सिद्धू के कुशल मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed