सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Colleges reopen after winter vacations

Solan News: शीतकालीन छुट्टियों के बाद कॉलेज खुले

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
आज मध्यावधि परीक्षाएं आज से
Trending Videos

कॉलेजों में फिर लौटेगी रौनक, तीन सत्रों में होगी परीक्षाएं
डिग्री कॉलेज प्रशासन ने परीक्षा के लिए सभी तैयारियां की पूर्ण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शीतकालीन अवकाश के बाद वीरवार को सभी कॉलेज खुल गए। पहले दिन बहुत कम विद्यार्थी कॉलेज पहुंचे। इसका एक प्रमुख कारण शुक्रवार से विद्यार्थियों की मध्यावधि परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षाओं के आरंभ के साथ ही कॉलेज परिसरों में फिर से रौनक लौटने की उम्मीद है।
कॉलेज खुलने से कुछ दिन पहले ही विद्यार्थियों ने परीक्षा की तैयारियां पूरी कर ली थीं। कंडाघाट, धर्मपुर, नालागढ़, रामशहर, अर्की, दाड़लाघाट सहित जिला मुख्यालय सोलन के डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियां फिर से शुरू हो गई हैं। डिग्री कॉलेज सोलन में शुक्रवार से मध्यावधि परीक्षाएं तीन सत्रों में होंगी। परीक्षा सत्र सुबह 10:00 से 11:30 बजे, दोपहर 12:00 से 1:30 बजे और दोपहर 2:00 से 3:30 बजे तक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज सोलन की प्राचार्य डॉ. मनीषा कोहली ने बताया कि कॉलेज खुल चुके हैं, लेकिन पहले दिन विद्यार्थियों की उपस्थिति कम रही। शुक्रवार से परीक्षाएं शुरू होते ही नियमित गतिविधियां और चहल-पहल बढ़ेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। विद्यार्थियों के रोल नंबर और सीटिंग प्लान सूचना बोर्ड पर चस्पां कर दिए गए हैं। परीक्षाएं तीन सत्रों में आयोजित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed