{"_id":"69d161e1615acd61490d15ba","slug":"darshan-of-somnath-jyotirlinga-will-be-held-on-april-8-at-thodo-maidan-solan-news-c-176-1-ssml1040-166539-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: ठोडो मैदान में 8 अप्रैल को होंगे सोमनाथ मूल ज्योतिर्लिंग के दर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: ठोडो मैदान में 8 अप्रैल को होंगे सोमनाथ मूल ज्योतिर्लिंग के दर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से किया जाएगा का कार्यक्रम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ठोडो मैदान सोलन में 8 अप्रैल को सोमनाथ मूल ज्योतिर्लिंग दर्शन का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यह कार्यक्रम आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से आयोजित किया जा रहा है। संस्था के मीडिया प्रभारी संजय जोशी और टीचर डॉ. अरुंधति ने बताया कि इस कार्यक्रम में लोग 1000 साल पुराने सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के दिव्य दर्शन का अनुभव कर सकेंगे। दर्शन कार्यक्रम शाम 5 बजे से शुरू होगा और इसमें एंट्री पूरी तरह से ओपन रहेगी। इस दौरान भजन-संध्या, ध्यान सत्र और ज्योतिर्लिंग पूजन भी आयोजित किया जाएगा। आयोजन सुबह से शाम तक चलेगा और इसे आध्यात्मिक शांति और भक्ति का केंद्र बनाने का प्रयास किया गया है। सोलन के बाद यह कार्यक्रम शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान पर भी आयोजित होगा। पुलिस प्रशासन ने आयोजन के दौरान विशेष सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के निर्देश जारी किए हैं। इस मौके पर पंकज अरोड़ा, पारुल और डॉ. विनोद सूरी भी उपस्थित रहे।
Trending Videos