{"_id":"69bab10caebec7dbb40478f9","slug":"discussion-on-handing-over-the-nalagarh-joharji-via-sua-route-anger-among-the-people-solan-news-c-176-1-ssml1040-165372-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नालागढ़-जोहड़जी वाया सुआ रूट हाथों में देने की चर्चा, लोगों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नालागढ़-जोहड़जी वाया सुआ रूट हाथों में देने की चर्चा, लोगों में रोष
विज्ञापन
विज्ञापन
लोग बोले, निजी बस में न तो पास चलेंगे और न ही कोई अन्य कार्ड
निजी बस ऑपरेटर को रूट सौंपा तो लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पट्टा महलोग क्षेत्र के महत्वपूर्ण व पुराने सरकारी बस रूट नालागढ़-जोहड़जी वाया सुआ को निजी ऑपरेटर के हवाले करने की चर्चा ने स्थानीय लोगों में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि ऐसा हुआ तो उनकी सुविधाओं पर चोट है और आम जनता को आर्थिक व सामाजिक नुकसान झेलना पड़ेगा।
स्थानीय संगठनों का आरोप है कि सरकारी बस सेवा गांवों की जीवनरेखा है, जो वर्षों से आम लोगों को समय पर, सस्ती और भरोसेमंद परिवहन सुविधा देती आई है। निजी बसों में न तो रियायती पास चलते हैं और न ही येलो कार्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं। ऐसे में पढ़ने वाले बच्चों, बुजुर्गों और दैनिक यात्रियों का खर्च बढ़ना तय है।
संस्था आपकी आवाज पट्टा महलोग के संस्थापक राजकुमार शर्मा ने बताया कि फिलहाल जो निजी बस चल रही है, वह केवल जोहड़जी तक ही जाती है, जबकि सरकारी बस निर्धारित रूट पर सुआ तक नियमित सेवा देती है। उन्होंने चेताया कि अगर सरकारी रूट सरेंडर कर निजी हाथों में दिया गया तो ग्रामीणों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकारी बसों के घाटे में रहने का प्रमुख कारण आरटीओ विभाग द्वारा निजी बसों को सरकारी बसों के ठीक आगे समय देना है। इससे सरकारी बसों के यात्रियों का बड़ा हिस्सा प्राइवेट बसों की ओर चला जाता है। उन्होंने कहा कि पहले भी नालागढ़-पट्टा जगीर और भारती-वाया सुबाथू-कुठाड़ जैसे कई प्राइवेट रूट बीच में ही बंद हो चुके हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी थी।
उन्होंने स्थानीय विधायक राम कुमार चौधरी और सरकार से अपील की है कि जनता के हित को ध्यान में रखते हुए इस सरकारी रूट को यथावत रखा जाए। स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि इस रूट को निजीकरण करने का प्रयास जारी रहा तो ग्रामीण बड़े स्तर पर विरोध दर्ज कराएंगे।
Trending Videos