सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   EMT, driver ensure safe delivery in ambulance

Solan News: ईएमटी, चालक ने एंबुलेंस में करवाया सुरक्षित प्रसव

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
EMT, driver ensure safe delivery in ambulance
कुनिहार में 108 एंबुलेंस में सफल प्रसव के बाद कर्मी व अन्य। स्रोत 108 कर्मी
विज्ञापन
महिला को असहनीय प्रसव पीड़ा पर लिया निर्णय
Trending Videos

महिला ने बेटी को दिया जन्म, दोनों स्वस्थ
संवाद न्यूज एजेंसी
कुनिहार (सोलन)। 108 एंबुलेंस के ईएमटी और चालक की सूझबूझ से गर्भवती महिला का एंबुलेंस में ही सुरक्षित प्रसव करवाया गया। इससे जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं।
खड्ड कनेता (चोरंटू) गांव की दीक्षा बंसल को वीरवार सुबह अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। अर्की और दाड़लाघाट की एंबुलेंस व्यस्त होने के कारण कुनिहार से एंबुलेंस को पीपलूघाट भेजा गया। परिजनों ने निजी वाहन से महिला को पीपलूघाट पहुंचाया। यहां से 108 एंबुलेंस उन्हें लेकर अर्की अस्पताल के लिए रवाना हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में असहनीय प्रसव पीड़ा हो गई। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए ईएमटी अनिता और चालक राजीव कुमार ने एंबुलेंस को सड़क किनारे रोका और प्रसव करवाने का निर्णय लिया। स्वास्थ्य कर्मियों की कुशलता के चलते दीक्षा बंसल ने एक स्वस्थ बेटी को जन्म दिया। प्रसव के बाद मां और नवजात को तुरंत अर्की अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को पूरी तरह स्वस्थ और सुरक्षित बताया। सफल प्रसव के लिए चमन लाल और दीक्षा बंसल ने 108 एंबुलेंस सेवा का आभार व्यक्त किया। लोगों ने भी ईएमटी अनिता और चालक राजीव कुमार की तत्परता और मानवीय सेवा की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed