{"_id":"69d7b6bc8c9b1b33700fc85f","slug":"the-road-to-four-universities-is-in-bad-shape-the-barotiwala-mandhala-kalujhinda-road-is-broken-solan-news-c-176-1-ssml1044-166927-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चार विश्वविद्यालयों की राह बदहाल, बरोटीवाला-मंधाला-कालूझिंडा सड़क टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चार विश्वविद्यालयों की राह बदहाल, बरोटीवाला-मंधाला-कालूझिंडा सड़क टूटी
विज्ञापन
बरोटीवाला- कालू झिंडा मार्ग की खस्ता हालत- संवाद।
विज्ञापन
जगह-जगह पड़े गहरे गड्ढे, बरसात में पानी भरने से चालक हो रहे परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला (सोलन)। दून विधानसभा क्षेत्र की कई सड़कों की हालत दयनीय है। जिस सड़क पर चार-चार विश्वविद्यालय हैं, उसका रखरखाव न होना चिंता का विषय है। बरोटीवाला-मंधाला-कालूझिंडा रोड की हालत लंबे समय से खराब बनी हुई है।
हैरानी की बात यह है कि इसी मार्ग पर महाराजा अग्रसेन विश्वविद्यालय, आईसीएफएआई यूनिवर्सिटी, आईईसी यूनिवर्सिटी और चितकारा विश्वविद्यालय जैसे बड़े शिक्षण संस्थान हैं। यहां हजारों छात्र रोजाना आवाजाही करते हैं। इसके बावजूद सरकार और संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों और विद्यार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों का कहना है कि विभाग को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक सड़क की हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। बारिश के दौरान सड़क पर जगह-जगह पानी भर जाता है और कई स्थानों पर कीचड़ होने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनीष ठाकुर ने बताया कि इस मार्ग की मरम्मत के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। तारकोल की पर्याप्त उपलब्धता न होने के कारण कार्य शुरू नहीं हो पा रहा है। सामग्री उपलब्ध होते ही काम शुरू कर दिया जाएगा।
विभाग को कई बार किया अवगत
सामाजिक कार्यकर्ता संजू पहलवान ने कहा कि सरकार और विभाग को कई बार अवगत कराया गया है, लेकिन अब तक बरोटीवाला-मंधाला-कालूझिंडा रोड की न तो नई सिरे से निर्माण हुआ और न ही इसकी मरम्मत हो पाई है।
छात्रों को उठानी पड़ रही परेशानी
सामाजिक कार्यकर्ता भाग सिंह चौधरी ने कहा कि यह मार्ग अधिकांश किसान परिवारों को जोड़ते हुए हरियाणा की सीमा तक जाता है। स्थानीय लोगों के साथ-साथ विश्वविद्यालयों के छात्रों को भी इस बदहाल सड़क का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।
Trending Videos