सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Encroachment removed from Housing Board roads, corporation confiscated goods

Solan News: हाउसिंग बोर्ड की सड़कों से हटाया अतिक्रमण, निगम ने जब्त किया सामान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Encroachment removed from Housing Board roads, corporation confiscated goods
नगर निगम बद्दी की ओर से वार्ड नंबर में अतिक्रमण हटाते हुए। संवाद - फोटो : rajori news
विज्ञापन
दुकानदारों को चेताया, दोबारा कब्जे किए तो की जाएगी सख्त कार्रवाई
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर निगम बद्दी ने वार्ड नंबर-9 के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कुंडली मारकर बैठे अतिक्रमणकारियों पर मंगलवार को शिकंजा कसा। वेलफेयर सोसायटी और योग समिति की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए निगम की टीम ने भारी पुलिस बल के साथ हाउसिंग बोर्ड फेज-3 को जोड़ने वाले मार्गों पर विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाई गई रेहड़ी-फड़ियों और दुकानों के आगे बढ़ाए गए अवैध ढांचों को मौके पर ही ढहा दिया गया। कार्रवाई के दौरान निगम की टीम ने सड़क के दोनों ओर सरकारी भूमि पर अवैध रूप से लगाए गए टिन शेड और खोखों को हटाकर अपने कब्जे में ले लिया। वहीं दुकानों के बाहर फुटपाथ पर रखा सामान भी जब्त कर लिया गया। निगम की इस अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। कई दुकानदारों ने सामान हटाने के लिए समय मांगा, लेकिन अधिकारियों ने दो टूक कहा कि सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

संकरी सड़कों से मिली निजात, स्थानीय लोगों ने जताई खुशी
स्थानीय लोगों का कहना है कि अतिक्रमण के कारण सड़कें इतनी संकरी हो गई थीं कि पैदल चलना भी दूभर था। अवैध रेहड़ी-फड़ियों की वजह से यहां आए दिन जाम लगता था और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। लोगों ने निगम की इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए इसे शहर को व्यवस्थित करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। नगर निगम ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि किसी भी दुकानदार या रेहड़ी संचालक ने दोबारा उसी जगह कब्जा करने की कोशिश की, तो उनके खिलाफ भारी जुर्माना वसूलने के साथ-साथ कानूनी कार्रवाई भी अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
सरकारी भूमि जनता की संपत्ति है, इसका निजी स्वार्थ के लिए दुरुपयोग बर्दाश्त नहीं होगा। शहर को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाना हमारी प्राथमिकता है। अतिक्रमण के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
- अंकुश ठाकुर, संयुक्त आयुक्त, नगर निगम बद्दी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed