{"_id":"6a75dcf3ff5cec4e2a006586","slug":"erosion-at-snedh-gharat-in-bhatiyan-panchayat-threatens-dozens-of-houses-and-land-solan-news-c-176-1-ssml1044-175912-2026-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भाटियां पंचायत के स्नेढ़ घराट में कटाव से दर्जनों मकानों और जमीन को खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भाटियां पंचायत के स्नेढ़ घराट में कटाव से दर्जनों मकानों और जमीन को खतरा
Fri, 07 Aug 2026 11:55 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Fri, 07 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक बाबा हरदीप सिंह ने किया मौके का निरीक्षण
विधायक निधि से 5 लाख रुपये जारी करने के दिए निर्देश
बरसात में बढ़ते खतरे को देखते हुए जल्द कार्य शुरू करने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ की भाटियां पंचायत के गांव स्नेढ़ के घराट क्षेत्र में वर्ष 2023 के दौरान हुई भारी बारिश और तेज कटाव के कारण आधा दर्जन से ज्यादा परिवारों की जमीन और मकान गंभीर खतरे की जद में आ गए हैं। लगातार हो रहे भूमि कटाव से कई घर नदी के बेहद करीब पहुंच चुके हैं, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोग पिछले कई वर्षों से प्रशासन से सुरक्षा दीवार और स्थायी समाधान की मांग कर रहे थे, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो पाई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नालागढ़ के विधायक बावा हरदीप सिंह ने गांव का दौरा किया और चिकनी खड्ड के किनारे पहुंचकर कटाव से हुए नुकसान का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने पाया कि कई बीघा जमीन पहले ही नदी में समा चुकी है और अब मकानों के लिए भी खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। कुछ ही फीट की दूरी पर घर होने के कारण बरसात के मौसम में बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है।
विधायक बावा हरदीप सिंह ने कहा कि स्नेढ़ गांव में आधा दर्जन से अधिक परिवार इस समस्या से प्रभावित हैं और उनकी जमीन के साथ-साथ रास्ता भी बह चुका है। स्थिति बेहद गंभीर है और इसे प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। विधायक ने ग भाटियां के प्रधान के माध्यम से विधायक निधि से 4 से 5 लाख रुपये जारी करने का आश्वासन दिया, ताकि जल्द से जल्द सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जा सके। बरसात का मौसम चल रहा है, ऐसे में यदि समय रहते कार्य नहीं हुआ तो जान-माल के बड़े नुकसान की आशंका है।उन्होंने पंचायत प्रधान और संबंधित विभाग को निर्देश दिए कि मौसम को देखते हुए तुरंत कार्य शुरू किया जाए, ताकि प्रभावित परिवारों को राहत मिल सके और भविष्य में किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।