फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fire in a methanol plant shed in Nalagarh; loss of two lakh rupees.

Solan News: नालागढ़ में मेथनॉल प्लांट के शेड में आग, दो लाख का नुकसान

Thu, 29 Oct 2026 06:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Thu, 29 Oct 2026 06:10 PM IST
विज्ञापन
Fire in a methanol plant shed in Nalagarh; loss of two lakh rupees.
नालागढ़ के आदुवाल स्थित  मेथनोल कंपनी  के शेड में रखी पराली में लगी आग- स्रोत- समिति
आग से दो लाख की संपत्ति का नुकसान, कंपनी में आग की चौथी घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। नालागढ़ के आदुवाल स्थित मेथनॉल प्लांट के शेड में रखी पराली में आग लग गई। घटना सुबह 11:22 बजे की है। प्लांट में ज्वलनशील पदार्थ मेथनॉल और स्पिरिट तैयार किए जाते हैं। इसके साथ ही स्कूल और गोशाला होने से आग फैलने की स्थिति में बड़ा खतरा हो सकता था।
आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में करीब दो लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ, जबकि प्लांट की अन्य संपत्ति को सुरक्षित बचा लिया गया।
विज्ञापन

नालागढ़ के फायर ऑफिसर जयपाल चंदेल ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। हादसे में करीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, प्लांट में आग लगने की यह चौथी घटना है। उनका कहना है कि पिछले दो महीनों में यहां बार-बार आग लगने की घटनाएं हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुरक्षा मानकों पर उठाए सवाल
जनचेतना संघर्ष समिति आदुवाल के प्रधान ज्ञान चंद ठाकुर और सचिव कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया कि कंपनी में जरूरी औपचारिकताएं पूरी किए बिना काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्लांट में ज्वलनशील पदार्थ तैयार होते हैं। ऐसे में आग फैलने पर साथ लगती प्राथमिक पाठशाला और गोशाला को खतरा हो सकता है। गोशाला में सैकड़ों गायें हैं।
समिति पदाधिकारियों के अनुसार, कंपनी को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से एनओसी मिली है, जबकि राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने संचालन की सहमति जारी की है। उन्होंने आरोप लगाया कि परिसर में फायर डिटेक्टर अब तक नहीं लगाए गए हैं, जबकि चिमनी में फिल्टर और कंपनी के बाहर पर्यावरण संबंधी आंकड़ों का बोर्ड भी होना चाहिए।


समिति ने चेतावनी दी कि यदि कंपनी ने सुरक्षा संबंधी कमियों को दूर नहीं किया, तो वह इन मांगों को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) में याचिका दायर करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed