{"_id":"69e85a125cf5fb05ca089f8e","slug":"himachal-baddi-air-turns-toxic-again-aqi-crosses-200-mark-paonta-sahib-ranks-second-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल प्रदेश: बद्दी की आबोहवा फिर जहरीली हुई, एक्यूआई 200 के पार पहुंचा; दूसरे स्थान पर पांवटा साहिब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल प्रदेश: बद्दी की आबोहवा फिर जहरीली हुई, एक्यूआई 200 के पार पहुंचा; दूसरे स्थान पर पांवटा साहिब
संवाद न्यूज एजेंसी, बद्दी (सोलन)।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Wed, 22 Apr 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के बद्दी की हवा बेहद जहरीली हो गई है। मंगलवार को दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को बद्दी में एक्यूआई 222 तक पहुंच गया। पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में प्रदूषण का स्तर खतरनाक श्रेणी में पहुंच गया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार प्रदेश भर में बद्दी का एयर क्वालिटी इंडेक्स पूअर जोन में दर्ज किया गया है, जबकि पांवटा साहिब इस सूची में दूसरे स्थान पर है।
Trending Videos
बद्दी में बढ़ते प्रदूषण के पीछे उद्योग ही नहीं, बल्कि कई अन्य स्थानीय कारण भी सामने आए हैं। वर्तमान में खेतों में गेहूं की कटाई और थ्रैशिंग का काम जोरों पर है, जिससे उड़ने वाली धूल हवा को प्रदूषित कर रही है। इसके साथ ही सड़कों की खराब स्थिति होने से वहां उड़ने वाली धूल एक बड़ा कारक बनी हुई है। उद्योगों से निकलने वाला धुआं भी हवा की गुणवत्ता बिगाड़ रहा है। खुले में निर्माण सामग्री ढोने वाले वाहनों से उड़ने वाली धूल भी एक कारण है।
विज्ञापन
विज्ञापन
कहां कितना रहा एक्यूआई
मंगलवार को दर्ज किए गए आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को बद्दी में एक्यूआई 222 तक पहुंच गया। वहीं, मनाली का एक्यूआई सबसे कम 30 रहा। शिमला, सुंदरनगर, परवाणू, मनाली, नालागढ़ के एक्यूआई 50 से नीचे रहा। धर्मशाला, ऊना, बरोटीवाला, कालाअंब में एक्यूआई 100 से नीचे सेक्टीस्फेक्टरी जोन में रहा। पांवटा का 123 मोडरेट जोन व बद्दी के पूअर जोन में रहा। देश के अन्य राज्यों में भागवत में 245, तिरुपति 202, रोहतक 236, मेरठ 236, मंडी गोबिंदगढ़ 202, हापुड़ 235, हाजीपुर 252, ग्रेटर नोयडा का 214 रहा।
प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिशासी अभियंता अभय परमार ने बताया कि स्थिति को देखते हुए विभाग ने कड़े कदम उठाए हैं। सड़कें ठीक करने के निर्देश दिए गए हैं।

कमेंट
कमेंट X