सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Open dialogue on menstrual hygiene is the need of the hour

Solan News: माहवारी स्वच्छता पर खुलकर संवाद होना समय की जरूरत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी में नंदिनी प्रोजेक्ट का लर्निंग एंड शेयरिंग कार्यक्रम का आयोजन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। हिमालयन सोशल इंस्टीट्यूट और वर्धमान टेक्सटाइल्स के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को बीबीएन आई कॉन्फ्रेंस हॉल में नंदिनी प्रोजेक्ट के तहत लर्निंग एंड शेयरिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम में एसडीएम बद्दी संजीव धीमान, तहसीलदार सतेंद्र जीत, वर्धमान टेक्सटाइल्स लिमिटेड के प्रेजिडेंट एवं डायरेक्टर आईएमजेएस सिद्धू और वाइस प्रेजिडेंट अतुल भारद्वाज भी मौजूद रहे।हिमालयन सोशल इंस्टीट्यूट की सचिव अनीता शर्मा ने नंदिनी और उड़ान प्रोजेक्ट की जानकारी देते हुए बताया कि वर्धमान टेक्सटाइल्स के सहयोग से यह पहल समुदाय में सकारात्मक बदलाव ला रही है। कार्यक्रम के दौरान किशोरियों ने माहवारी स्वच्छता पर आधारित नाटक और कविताएं प्रस्तुत कीं। उन्होंने मंच से खुलकर अपने विचार साझा कर इस विषय पर जागरूकता का संदेश दिया। अंत में आईएमजेएस सिद्धू ने नंदिनी प्रोजेक्ट के प्रभाव की सराहना की। मुख्यातिथि ने कहा कि माहवारी स्वच्छता पर खुलकर संवाद होना समय की जरूरत है और इस दिशा में पुरुषों की भागीदारी भी बढ़ाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed