{"_id":"69ad7071be12b4d65f048483","slug":"himachal-news-woman-molested-in-108-ambulance-police-detain-accused-investigation-begins-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: 108 एंबुलेंस में महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया; जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: 108 एंबुलेंस में महिला से छेड़छाड़, पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया; जांच शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन।
Published by: Ankesh Dogra
Updated Sun, 08 Mar 2026 06:20 PM IST
विज्ञापन
सार
हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप 108 एंबुलेंस कर्मचारी पर लगे हैं। पढ़ें पूरी खबर...
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
विस्तार
एक महिला ने 108 एंबुलेंस कर्मचारी पर छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। इसकी शिकायत महिला ने पुलिस को भी दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। आरोपी मौके से फरार हो गया था। इसे शिमला से पकड़ा गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Trending Videos
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला थाना सोलन में एक महिला ने शिकायत दर्ज करवाई कि उसने 108 सेवा के माध्यम से एंबुलेंस बुक करवाई थी। जब एंबुलेंस पहुंची तो चालक ने उसे फोन कर पूछा कि क्या वह अकेली जा रही है। इस पर उसने चालक को बताया कि उसकी जेठानी भी उसके साथ जा रही है। इसके बाद वह अपने बेटे और जेठानी के साथ एंबुलेंस में बैठ गई। इसी बीच कर्मचारी ने उसकी जेठानी के साथ छेड़छाड़ की। इसके बाद जब उसने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी, तो अस्पताल पहुंचने पर आरोपी ने उसके पति के साथ भी बदतमीजी की और वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर महिला थाना सोलन में उपरोक्त अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आरोपी दिव्यांश गांव बटेहरडा, तहसील बल्ह, जिला मंडी को शिमला से हिरासत में ले लिया। एसपी सोलन ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान पाया गया है कि आरोपी पिछले छह महीने से 108 एंबुलेंस में बतौर ईएमटी फार्मासिस्ट तैनात है। आरोपी के पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।